फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Arjun Rampal girlfriend Gabriella Demetriades arrives at NCB office second consecutive day in a drug case

दूसरे दिन भी एनसीबी दफ्तर पहुंची अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड, ड्रग्स मामले में पूछताछ है जारी

Thu, 12 Nov 2020 12:15 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 12 Nov 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
Actor Arjun Rampal girlfriend Gabriella Demetriades arrives at NCB office second consecutive day in a drug case
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ड्रग्स का सेवन करने और लेन-देन करने पर गैब्रिएला को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने समन भेजा है। बुधवार को गैब्रिएला से एनसीबी ने पूछताछ की। गुरुवार को भी एनसीबी ने उन्हें पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया है। 

विज्ञापन


गुरुवार को गैब्रिएला डेमेट्रियड्सको एनसीबी के दफ्तर में जाती हुई दिखाई दीं। गौरतलब है कि अक्तूबर में एनसीबी ने गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई अगिसिलाओस को गिरफ्तार किया था। एजेंसी को उसके पास से चरस और अल्प्राजोलम टैबलेट मिली थी। सोमवार को एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर पर छापेमारी की जिसमें अभिनेता के घर से लैपटॉप और कुछ मोबाइल फोन जांच के लिए जब्त किए गए थे। बुधवार को गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया जहां उनसे लंबी पूछताछ की गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एनसीबी गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से उनके भाई अगिसिलाओस के साथ ड्रग्स कनेक्शन को लेकर सवाल किए। वहीं अर्जुन रामपाल से पूछताछ के लिए एजेंसी ने गुरुवार के लिए समन भेजा है। एनसीबी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद से ही एक्शन में है। एजेंसी लगातार सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियों के यहां छापेमारी कर रही है और ड्रग्स पेडलर्स पर शिकंजा कस रही है।


हाल ही में एनसीबी ने छापेमारी के लिए रामपाल के मुंबई के बांद्रा स्थित घर पहुंची। अभिनेता के घर एजेंसी ने ड्रग्स की तलाशी ली। एनसीबी को कार्रवाई में क्या मिला यह साफ नहीं हो पाया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक रामपाल के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। एजेंसी को सूत्रों के जरिए उनके घर में ड्रग्स होने की सूचना मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed