{"_id":"6507df37926b827be7004f10","slug":"actor-vicky-kaushal-reveals-his-wife-and-tiger-3-actress-katrina-kaif-is-the-fashion-police-of-their-family-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katrina-Vicky: ससुराल की 'फैशन पुलिस' हैं कटरीना कैफ, विक्की कौशल ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Katrina-Vicky: ससुराल की 'फैशन पुलिस' हैं कटरीना कैफ, विक्की कौशल ने किया खुलासा
Mon, 18 Sep 2023 01:27 PM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:27 PM IST
सार
विक्की कौशल के मुताबिक, उनके परिवार में कटरीना फैशन पुलिस का रोल निभाती हैं। कटरीना अक्सर पहनावे को लेकर उनसे सवाल पूछती रहती हैं, जैसे आपने क्या पहना है, ये क्यों पहना है।
विज्ञापन
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी बी-टाउन की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों साथ में तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दोनों की तस्वीरें उनके फैंस को बेहद पसंद आती हैं। विक्की और कटरीना दोनों का अलग-अलग फैशल सेंस है। दोनों को रेड कार्पेट पर अपने-अपने शानदार फैशन सेंस के साथ देखा जाता है। हालांकि, हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान विक्की कौशल ने इस बात का खुलासा किया है कि कटरीना उनके लिए फैशन पुलिस का किरदार निभाती हैं।
TIFF 2023: जयंत दिगंबर सोमलकर की पहली मराठी फिल्म 'स्थल' ने जीता NETPAC पुरस्कार
कटरीना करती हैं विक्की के फैशन पर सवाल
विक्की कौशल के मुताबिक, उनके परिवार में कटरीना फैशन पुलिस का रोल निभाती हैं। कटरीना अक्सर पहनावे को लेकर उनसे सवाल पूछती रहती हैं, जैसे आपने क्या पहना है, ये क्यों पहना है। वहीं, जब कपड़ों की बात आती है तो विक्की की अलमारी में ज्यादा कपड़े नहीं होते, वह चार शर्ट, चार टी-शर्ट और चार जोड़ी डेनिम तक ही रखते हैं। विक्की ने बताया कि उनके फैशन को देखते हुए कटरीना ने उनके फैशन को बदलने की कोशिश ही छोड़ दी।
विज्ञापन
Vidya Balan: इस बात को लेकर मां से नाराज रहती थीं विद्या बालन, अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा
शादी को बताया सबसे खुशी का दिन
अपने रिश्ते को सालों तक मीडिया से छुपाए रखने के बाद इस कपल ने साल 2021 में शादी रचा ली। एक इंटरव्यू के दौरान विक्की ने अपनी शादी के तीन दिनों को अपने जीवन के सबसे खुशी के दिन बताया। उन्होंने कहा, 'मेरी शादी के तीन दिन मेरे जीवन के सबसे खुशी के दिन थे।' इसके साथ ही विक्की ने बताया, जब मैंने अपना पहला ऑडिशन क्रैक किया था और अपनी मां को यह बताया तो उन्होंने खुशी से डांस करना शुरू कर दिया था। ऐसे कई पल हैं। फिल्म के सेट पर भी कई बार ऐसे पल होते हैं जब लगता है कि कुछ खास हुआ है। ये सभी पल बहुत खास होते हैं।'
Shabana Azmi Birthday: कभी पेट्रोल पंप पर बेची कॉफी, शबाना आजमी ने संघर्ष पथ पर चलकर जीत की हासिल
जल्द ही इस फिल्म में दिखाई देंगे विक्की
वहीं दोनों के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो विक्की कौशल आखिरी बार फिल्म 'जरा हटके' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सारा अली खान नजर आई थीं। जल्द ही वह मानुषी छिल्लर के साथ 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में नजर आएंगे। यह फिल्म 22 सितबंर को रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास मेघना गुलजार की 'सैम बहादुर' भी है। वहीं कटरीना 'टाइगर 3' और विजय सेतुपति के साथ 'मैरी क्रिसमस' में नजर आएंगी।
स्वरा के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, पति फहद ने लुटाया प्यार