फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Alia Bhatt Buy flat in Bandra worth rs 37 crore as per reports Gift her Sister Shaheen two flats

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने बांद्रा में खरीदा करोड़ों का घर, बहन शाहीन को गिफ्ट किए इतनी कीमत के दो फ्लैट

Tue, 25 Apr 2023 12:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 25 Apr 2023 12:09 AM IST
सार

आलिया ने 10 अप्रैल को अपनी बहन शाहीन महेश भट्ट को मुंबई में 7.68 करोड़ रुपये के दो अपार्टमेंट भी उपहार में दिए। एक प्राइज सर्टिफिकेट के जरिए, आलिया ने अपनी बहन को दो फ्लैट गिफ्ट में दिए।

विज्ञापन
Actress Alia Bhatt Buy flat in Bandra worth rs 37 crore as per reports Gift her Sister Shaheen two flats
आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आलिया भट्ट बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैं। हाल ही में उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए प्रॉपर्टी में मोटी रकम लगाई है। एक्ट्रेस ने अप्रैल के महीने में बांद्रा में कई घर खरीदे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री ने  2,497 वर्ग फुट में फैले बांद्रा वेस्ट के एक अपार्टमेंट के लिए 37.80 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इस प्रॉपर्टी को उनके प्रोडक्शन हाउस, इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से खरीदा गया है। एक समाचार पोर्टल के अनुसार, यह अपार्टमेंट एरियल व्यू कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी पाली हिल में स्थित है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कथित तौर पर 2.26 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान भी किया है। यह सेल एग्रीमेंट 10 अप्रैल, 2023 को पंजीकृत हुआ है।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Samantha: 'सिटाडेल' के ग्लोबल प्रीमियर में सामंथा ने की फेक एक्सेंट में बात! लहजा देखकर ट्रोल्स लगा रहे क्लास
विज्ञापन

बहन को गिफ्ट किए दो फ्लैट

इसके अलावा आलिया ने 10 अप्रैल को अपनी बहन शाहीन महेश भट्ट को मुंबई में 7.68 करोड़ रुपये के दो अपार्टमेंट भी उपहार में दिए। एक प्राइज सर्टिफिकेट के जरिए, आलिया ने अपनी बहन को दो फ्लैट गिफ्ट में दिए, जो गीगी अपार्टमेंट जुहू  में 2,086.75 वर्ग फुट में फैला हुआ है। बताया जा रहा है कि इसके लिए उन्हें 30.75 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी चुकानी पड़ी है। गौरतलब है कि अभिनेत्री वर्तमान में पति रणबीर कपूर के साथ 'वास्तु' में रह रही हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को अक्सर कृष्णा राज बंगले की कंस्ट्रक्शन साइट का निरीक्षण करते हुए देखा जाता है, जहां उनका आठ मंजिला सपनों का घर बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-  KKBKKJ: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है 'किसी का भाई किसी की जान'? साइन की करोड़ों की डील
इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। करण जौहर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह लीड रोल में दिखेंगे। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की जी ले जरा में भी प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed