Actress Assault Case: यौन शोषण मामले में मलयालम अभिनेता और दोस्त की याचिका खारिज, अगले महीने फिर होगी सुनवाई
अदालत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अभिनेता दिलीप और सारथ के खिलाफ सबूत नष्ट करने का नया आरोप बना रहेगा। इसके साथ ही दोनों को इस महीने की 31 तारीख को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यौन शोषण मामले में फंसे मलयालम अभिनेता दिलीप की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। एर्नाकुलम की प्रधान सत्र न्यायालय ने 2017 में अभिनेत्री के साथ की गई मारपीट के मामले की आगे की जांच रिपोर्ट में सबूत नष्ट करने के अपराध से दिलीप और उनके दोस्त सरथ की आरोप मुक्त करने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट में पेश होने का आदेश और सुनवाई की अगली तारीख दी है।
इस मामले में अदालत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि दिलीप और सारथ के खिलाफ सबूत नष्ट करने का नया आरोप बना रहेगा। इसके साथ ही दोनों को इस महीने की 31 तारीख को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई अब 10 नवंबर से शुरू होगी।
Urvashi Rautela-Rishabh Pant: क्या आरपी के खुलासे के बाद उर्वशी ने हटा दीं पंत से जुड़ी पोस्ट? यहां देखें सबूत
Kerala | Principal Sessions Court in Ernakulam has rejected the discharge petitions of accused Malayalam actor Dileep and his friend Sarath from the offence of destroying the evidence in the further investigation report of the 2017 actress assault case.
— ANI (@ANI) October 28, 2022
बता दें कि यह मामला फरवरी 2017 का है। तमिल और तेलुगू सिनेमा में काम करने वाले अभिनेत्री जब शूटिंग से वापस घर लौट रही थी तो कुछ लोगों ने उसे बंधक बना लिया था। इसके बाद दो घंटे तक अभिनेत्री का शोषण किया गया। किसी तरह अभिनेत्री आरोपियों से बचकर निकली और बाद में शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले वह घटना के लिए खुद को ही जिम्मेदार मान रही थी।
Aditi Rao Hydari- Siddharth: सिद्धार्थ ने रोमांटिक अंदाज में अदिति को किया विश, फैंस के दिमाग में बजी शहनाई
No Entry 2: सलमान खान के बिना फिल्म का सीक्वल बनाएंगे बोनी कपूर, अभिनेता संग अनबन के चलते लिया फैसला!