Aditi Rao Hydari: जुबली की स्क्रीनिंग में पहुंचे सिद्धार्थ, अदिति राव ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग साझा की तस्वीर
अदिति की वेब सीरीज जुबली की स्क्रीनिंग पर सिद्धार्थ ने शिरकत की है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है।
विस्तार
अदिति राव हैदरी बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। वह इन दिनों अपनी वेब सीरीज जुबली को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। साथ ही अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ को लेकर बीते काफी वक्त से डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं। दोनों कलाकारों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। वहीं, अभी तक कलाकारों ने भी इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। एक बार फिर से अदिति और सिद्धार्थ को साथ देखा गया है।
अदिति ने साझा की तस्वीर
दरअसल, एक्ट्रेस की वेब सीरीज जुबली की स्क्रीनिंग में सिद्धार्थ ने शिरकत की है, जो हाल ही में रिलीज हुई है। इस दौरान उन्होंने सिद्धार्थ के साथ खुशी खुशी तस्वीर क्लिक करवाई है। इस तस्वीर को अदिति ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। अदिति ने सिद्धार्थ और उनकी पूरी टीम के साथ तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है- यह हम हैं। मोस्ट लवर्स,थैंक यू माय डार्लिंस, आई लव यू और आई नो यू लव मी।
View this post on Instagram
फैंस ने लुटाया प्यार
एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर सिद्धार्थ ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है- आदू जैसी कोई नहीं... इसके अलावा, खेल हीला मजबूत है। सिद्धार्थ के कमेंट के बाद उनके फैंस भी लगातार कमेंट करते हुए नजर आए हैं। दोनों ही कलाकारों पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया- मैं बहुत खुश हूं सिद्धार्थ मेरे फेवरेट हीरो और अदिति तुम बहुत प्यारी हो। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की वेब सीरीज जुबली की काफी तारीफ हो रही है। इस सीरीज का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। सीरीज में अदिति राव हैदरी के साथ आयुष्मान खुराना, प्रोसेनजीत चटर्जी, वामिका गब्बी जैसे अन्य कलाकार भी हैं। शो के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अदिति ने अपने किरदार के बारे में बात की थी। शो में अदिति एक एक्ट्रेस के किरदार में नजर आईं है, जिसका नाम सुमित्रा कुमारी है।