‘यहां कोई वफादार नहीं होता’, क्या करण जौहर ने जान्हवी कपूर पर कसा तंज? जानिए निर्देशक ने क्यों कही ये बात
Karan Johar: निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने स्टार्स को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। यही नहीं करण का ये बयान जान्हवी पर तंज माना जा रहा है। जानिए आखिर क्यों करण ने कहा कि एक्टर्स किसी के वफादार नहीं होते, वो सिर्फ इनसिक्योर होते हैं…
विस्तार
फिल्म इंडस्ट्री में स्टार्स के करियर को मैनेज करने की जिम्मेदारी अलग-अलग कंपनियों की होती है। इसको लेकर कंपनियों के बीच होड़ भी देखने को मिलती है। कुछ महीने पहले खबरें आई थीं कि जाह्नवी कपूर का करियर पहले करण जौहर की धर्मा कॉर्नरस्टोन आर्टिस्ट एजेंसी मैनेज कर रही थी। लेकिन फिर जान्हवी ने अपनी एजेंसी बदल ली है। हालांकि, जान्हवी से पहले भी कई स्टार्स ऐसा कर चुके हैं। इस बीच अब करण जौहर का एक बयान सामने आया है, जिसमें उनका कहना है कि इस कंपटेटिव बिजनेस में कोई भी स्टार किसी के प्रति वफादार नहीं होता है।
कंटेंट मैनेजमेंट एक थैंकलेस जॉब
हाल ही में सार्थक आहूजा के साथ यूट्यूब पर एक पॉडकास्ट में करण जौहर ने टैलेंट मैनेजमेंट को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि टैलेंट मैनेजमेंट एक थैंकलेस काम है, क्योंकि असल में कोई भी वफादार नहीं होता।
हर दो साल में लोग एक एजेंसी से दूसरी एजेंसी में चले जाते हैं, क्योंकि वे इतने इनसिक्योर महसूस करते हैं कि उन्हें लगता है कि हम समयबद्ध हैं। इस बिजनेस में कोई वफादार नहीं है।
एकटर्स बस इधर-उधर भटकते रहते हैं। आप अपने जीवन के दो साल किसी टैलेंट पर लगाते हैं और वे अचानक कहीं और चले जाते हैं। फिर उन्हें वहां अच्छा नहीं लगता और वे आपके पास वापस आना चाहते हैं। यह एक दुष्चक्र है।
ये काफी मुश्किल काम है
करण जौहर का मानना है कि इस बिजनेस में केवल कलाकारों के साथ जुड़कर पैसा कमाना बहुत मुश्किल है। इसलिए लोग अब इक्विटी निवेश की ओर देख रहे हैं। कई टैलेंट एजेंसियां अपने कलाकारों के साथ इक्विटी साझेदारी कर रही हैं और उन साझेदारियों से पैसा कमाने की कोशिश कर रही हैं।
कलाकारों पर केवल कमीशन से आपको कुछ नहीं मिलेगा, क्योंकि कलाकार कोई खास नहीं होते। इस व्यवसाय का 90 प्रतिशत हिस्सा लोगों, उनके अहंकार और इनसिक्योरिटी को संभालने से जुड़ा है और यह आसान नहीं है। अगर आप टैलेंट मैनेजमेंट को एक बिजनेस अपॉर्च्युनिटी के तौर पर देखेंगे, तो कुछ भी हासिल नहीं होगा।
यह खबर भी पढ़ेंः तापसी पन्नू ने ‘अस्सी’ को लेकर शेयर किया वीडियो, लोगों से की ये खास अपील; बोलीं- आप असहज हो सकते हैं
मेरी खुशी सफलता या असफलता पर निर्भर नहीं
निर्माता-निर्देशक ने आगे कहा कि 31 साल इस बिजनेस में रहने के बाद मैं सफलता और असफलता के प्रति सहज हो गया हूं। मुझे लगता है कि मेरी खुशी और दुख मेरी सफलता और असफलता का परिणाम नहीं हो सकते, क्योंकि तब मैं आईसीयू में होऊंगा। करण की एजेंसी रोहित सराफ, सारा अली खान, शनाया कपूर, राशा थडानी जैसे कई स्टार्स का काम संभालती है।