सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raghav Juyal Will Be Seen In The Lead Role In Bhai Tera Yaar Hai Will Also Play An Important Role In Ramayana

इस फिल्म में लीड रोल निभाएंगे राघव जुयाल, फिल्म की शूटिंग हुई शुरू; बड़े प्रोजेक्ट्स की लगी झड़ी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 27 Feb 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Raghav Juyal: डांसर से एक्टर बने राघव जुयाल अपनी जिंदगी के एक नए और बड़े पड़ाव में कदम रख चुके हैं। उन्होंने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। 

Raghav Juyal Will Be Seen In The Lead Role In Bhai Tera Yaar Hai Will Also Play An Important Role In Ramayana
राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम @ raghavjuyal
विज्ञापन

विस्तार

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की शानदार सफलता के बाद राघव अब पहली बार बतौर लीड एक्टर किसी फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इससे पहले वे ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ और ‘किल’ फिल्म में काम कर चुके हैं। 

Trending Videos


इस फिल्म में नजर आएंगे राघव
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव फिल्म ‘भाई तेरा यार है’ में नजर आएंगे। इस हफ्ते फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू हुई है। पहले शूटिंग शेड्यूल को बीच में ही रोकना पड़ा था क्योंकि राघव का पैर टूट गया था। उस वक्त पूरी टीम को लंदन से वापस लौटना पड़ा था। अब राघव पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और फिल्म की शूटिंग फिर से पटरी पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्रवाल कर रहे हैं, जो ‘आई सी यू’ के लिए जाने जाते हैं, जिसमें अर्जुन रामपाल नजर आए थे। राघव के लिए यह फिल्म खास है क्योंकि इससे पहले किल और ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’  में उन्होंने अहम भूमिकाएं निभाई थीं, लेकिन ‘भाई तेरा यार है’ में वह पहली बार लीड रोल में दिखाई देंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Paradise (@theparadisemovie)

 

राघव की झोली में हैं और भी बड़े प्रोजेक्ट्स
राघव की झोली में और भी बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वे नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रावण के बड़े बेटे मेघनाद का किरदार निभाते नजर आएंगे। उनका रोल फिल्म के पार्ट 2 में दिखेगा।

इसके अलावा, राघव शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Paradise (@theparadisemovie)


इसी के साथ राघव ‘द पैराडाइज’ का भी हिस्सा हैं। इस मल्टीलिंगुअल फिल्म में नानी, कयादू लोहार, मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 21 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed