सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Kerala Story 2 Ticket Money Refunded After Stay On Movie

‘द केरल स्टोरी 2’ के टिकट के पैसे किए गए रिफंड, याचिकाकर्ता नहीं उठाएंगे अगला कदम; अधर में फिल्म का भविष्य

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 27 Feb 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

The Kerala Story 2 Court Case: फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज होने थी, लेकिन कोर्ट ने इस पर स्टे लगा दिया था। रोक के बावजूद इसके टिकट बिक रहे थे, ऐसे में याचिककर्ता ने आपत्ति जाहिर की। लेकिन अब इस फिल्म के टिकट के पैसे वापस किए जा रहे हैं। जानिए, क्या है ये पूरा मामला?

The Kerala Story 2 Ticket Money Refunded After Stay On Movie
'द केरल स्टोरी 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

विवादों में घिरी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर केरल हाईकोर्ट ने 15 दिन की रोक लगा दी थी। लेकिन बाद में केरल हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सिंगल जज का आदेश पलट दिया। सेंसर बोर्ड को दोबारा फिल्म देखने का निर्देश दिया। लेकिन इस स्थिति में भी फिल्म की रिलीज पर संशय बना रहा। इसी बीच खबर सामने आई है कि ‘द केरल स्टोरी 2’ के टिकट के पैसे रिफंड किए जा रहे हैं। ऐसे में याचिकाकर्ता ने अवमानना याचिका दायर करने से इंकार किया है। 

Trending Videos

इस वजह से रिफंड हुआ टिकट का पैसा 
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की स्क्रीनिंग का विरोध करने वाले याचिकाकर्ता के वकील ने शुक्रवार को बताया बुक किए गए टिकट रिफंड किए जा रहे हैं। साथ ही फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं हुई है। याचिकाकर्ता श्रीदेव नंबूदरी के वकील मैत्रेयी सचिदानंद हेगड़े ने PTI से बातचीत में कहा, ‘हम फिल्म के प्रोड्यूसर के खिलाफ अवमानना याचिका दायर नहीं करेंगे क्योंकि फिल्म रिलीज नहीं हुई है, टिकट की बिक्री का पैसा भी रिफंड किया जा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य याचिकाकर्ता सुश्री हेगड़े ने शुक्रवार को जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस के सामने कोर्ट में कहा था कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर रोक के बावजूद फिल्म के लिए टिकट बुकिंग जारी थी। लेकिन शुक्रवार को फिल्म बुकिंग और टिकट के पैसे रिफंड करने की बात सामने आई।

ये खबर भी पढ़ें: Kerala Story 2: 'ऐसी चीजें बनाई जाएं जो खुशी और शांति को बढ़ावा दें', फिल्म पर रोक के बाद बोलीं प्रियंका गांधी 

क्या है फिल्म से जुड़ा पूरा विवाद?
हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं में 'द केरल स्टोरी 2' के मेकर्स को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मिले सर्टिफिकेशन को चुनौती दी गई थी। इन याचिकाओं में दावा किया गया कि फिल्म में केरल को गलत तरीके से दिखाया गया। इससे कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। फिल्म की रिलीज को चुनौती देने वाली याचिकाओं में, याचिकाकर्ता ने कहा कि फिल्म का टाइटल और प्रमोशनल मटीरियल दोनों ही केरल को गलत तरीके से दिखाते हैं। उनमें ऐसे थीम हैं जो भाईचारा बिगाड़ सकते हैं, कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ सकते हैं। एक याचिका में टाइटल से 'केरल' हटाने के लिए भी निर्देश देने की मांग की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed