‘वाराणसी’ फिल्म को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा, सुनकर जिम्मी फैलन भी रह गए हैरान
Varanasi Film: बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ‘द टुनाइट शो स्टैरिंग जिम्मी फैलन’ में एक बड़ा ऐलान किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रियंका चोपड़ा ने ऐलान किया कि वे ‘वाराणसी’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। यह फिल्म उनके करियर में लगभग 6-7 साल बाद पहली इंडियन फिल्म होगी।
‘वाराणसी’ फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं, जिन्हें दीपिका पादुकोण ने ‘भारत के सबसे टैलेंटेड डायरेक्टर्स में से एक’ बताया है। फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं और प्रियंका फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी।
क्यों हैरान हुए जिमी फैलन
प्रियंका ने शो पर बताया कि फिल्म की शूटिंग 14 महीने से चल रही है और अभी इसके अगले 6 महीने की शूटिंग बाकी है। शो के होस्ट जिमी फैलन भी इतने लंबे समय को सुनकर हैरान रह गए।
View this post on Instagram
फिल्म देगी नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस
फिल्म को आईमैक्स फॉर्मेट में शूट किया जा रहा है, जिससे यह बड़े स्क्रीन अनुभव के लिए तैयार की जा रही है। प्रियंका ने कहा, ‘हां, हम इसे IMAX के लिए शूट कर रहे हैं, तो बड़े थिएटर्स में ये फिल्म शानदार अनुभव देगी।’
View this post on Instagram
प्रियंका ने शूटिंग अनुभव को एक एडवेंचर बताया और कहा कि वह फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि वाराणसी अप्रैल 2027 में रिलीज होगी।
View this post on Instagram
‘द ब्लफ’ में नजर आईं प्रियंका
प्रियंका फिलहाल फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आ रही हैं, जो 26 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन, वेदांतेन नायडू भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।