फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'After my death daughter Shweta, son Abhishek will share my assets equally', says Amitabh Bachchan

Amitabh & Son-Daughter: जानें कैसे बंटेगी बिग बी की संपत्ति

Thu, 02 Mar 2017 07:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Thu, 02 Mar 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
'After my death daughter Shweta, son Abhishek will share my assets equally', says Amitabh Bachchan
मेगास्टार अमिताभ बच्चन जो हमेशा ही नारी सशक्तिकरण और लैंगिक समानता की बात करते हैं, उन्होंने अपनी वसीयत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बिग बी ने कहा है कि उनके मरने के बाद उनकी सारी संपत्ति उनके बेटे और बेटी में समान रूप से बांट दी जाए।
विज्ञापन


बता दें कि एक हफ्ते बाद ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा और उससे पहले ही बिग बी ने अपनी इस स्टेटमेंट के जरिए उन लोगों को कड़ा संदेश दे दिया है जो बेटों को ही सबकुछ मानते हैं।
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने अपनी वसीयत को लेकर किया बड़ा खुलासा

'After my death daughter Shweta, son Abhishek will share my assets equally', says Amitabh Bachchan
गुरुवार को बिग बी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो हाथ में एक स्लेट पकड़े नजर आ रहे हैं इस पर लिखा है, ' मेरे मरने के बाद मेरी सारी संपत्ति मेरे बेटे और बेटी के बीच समान रूप से बांट दी जाए। हम सब बराबर हैं और मैं बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं करता।'

बिग बी का ये फैसला भारत जैसे देश में काफी मायने रखता है क्योंकि यहां जब भी संपत्ति या वंश को लेकर बात आती है तो बेटी को छोड़ बेटे को ज्यादा तरजीह दी जाती है।

बिग बी ने हमेशा की महिलाओं का सपोर्ट किया है, फिर चाहें वो उनकी पत्नी हो, बहू हो, बेटी श्वेता हो या फिर नाती-पोते हों। पिछले साल उन्होंने अपनी नातिन और पोती के नाम एक खुला खत भी लिखा था जिसमें उन्होंने ये सीख देने की कोशिश की कि उन्हें किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है और आजादी से अपनी जिंदगी जीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed