सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ahaan Panday Had To Undergo Shoulder Surgery After The Film Saiyara

'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 03 Mar 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

Ahaan Panday: अहान पांडे ने फिल्म 'सैयारा' से डेब्यू किया। उनकी पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। लेकिन फिल्म के तुरंत बाद उन्हें काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ा था।

Ahaan Panday Had To Undergo Shoulder Surgery After The Film Saiyara
अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ahaanpandayy
विज्ञापन

विस्तार

अहान पांडे ने पहली ही फिल्म से शानदार शुरुआत की। बीते साल आई 'सैयारा' ने जबर्दस्त कमाई की। अहान पांडे और अनीत पड्डा को अपने परफॉर्मेंस के लिए काफी सरहना मिली। लेकिन फिल्म के तुरंत बाद अहान को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी, जिसका हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया। 

Trending Videos


जिंदगी की सबसे तकलीफदेह सर्जरी
अहान पांडे ने हाल ही में स्क्वायर इंडिया को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म की रिलीज के तुरंत बाद उनकी जिंदगी में एक बेहद दर्दनाक दौर भी आया। जब उन्हें कंधे की गंभीर चोट के कारण ऐसी सर्जरी से गुजरना पड़ा, जिसे उन्होंने अपनी जिंदगी की सबसे तकलीफदेह सर्जरी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ahaan Panday (@ahaanpandayy)


फिल्म की सफलता जहां उनके करियर के लिए बड़ी खुशखबरी थी, वहीं इस ऑपरेशन ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से काफी चुनौती दी।

शरीर पूरी तरह ‘जीरो’ पर आ गया था
अहान ने बताया कि सर्जरी के बाद उनका शरीर जैसे पूरी तरह से ‘जीरो’ पर आ गया था। साधारण हरकतें करना भी मुश्किल हो गया था, यहां तक कि हाथ उठाने में भी तेज दर्द होता था। डॉक्टरों ने उन्हें लंबा आराम करने की सलाह दी थी।

रिकवरी के दौरान उन्हें कई हफ्तों तक कड़ी सावधानी बरतनी पड़ी और फिजियोथेरेपी का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने यह भी शेयर किया कि इस दौरान वे ज्यादा पब्लिक में नजर नहीं आए, क्योंकि वे पूरी तरह से ठीक होकर ही अपने काम पर लौटना चाहते थे।

हालांकि यह समय उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन अहान ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने धीरे-धीरे अपनी फिटनेस पर दोबारा काम शुरू किया और खुद को मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया। अब वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ahaan Panday (@ahaanpandayy)

नई फिल्म की शूटिंग में लगे अहान
अब अहान डेब्यू फिल्म के बाद अली अब्बास जफर की फिल्म में नजर आएंगे। ये एक एक्शन-रोमांस फिल्म होगी, जिसमें उनके साथ शरवरी लीड रोल में नजर आएंगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ali Abbas Zafar (@aliabbaszafar)



फिल्म 2027 की शुरुआत में रिलीज हो सकती है। वहीं खबरें यह भी हैं कि ऐश्वर्य ठाकरे, जिन्होंने ‘निशांची’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था, इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed