‘आज न छोड़ेंगे बस हमजोली खेलेंगे हम होली…’
कुछ इसी गाने की तर्ज पर हाथों में अबीर और गुलाल लिए अपनी सजनी को साजन रंग लाएंगे। सजनी भी ‘मुझे रंग दो…’ की धुन पर थिरकती दिख जाएंगी। कुछ ऐसा ही नजारा बॉलीवुड से लेकर साउथ सेलिब्रिटीज के घर-आंगन में होली के दिन देखने को मिल सकता है। इस साल रश्मिका और विजय देवरकोंडा से लेकर नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन तक शादी के बाद अपनी पहली होली साथ मनाएंगे। इस लिस्ट में कई और जोड़े भी शामिल हैं, जानिए किन-किन सेलिब्रिटीज कपल्स पर चढ़ेगा होली का रंग।
2 of 7
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘श्रीवल्ली’ बन रश्मिका लगाएंगी विजय पर रंग
26 फरवरी को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध गए। इस कपल्स की शादी की तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया। शादी-शुदा जोड़े के तौर पर पर रश्मिका और विजय अपनी पहली होली भी मनाएंगे। दोनों की होली की तस्वीरों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
3 of 7
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु
- फोटो : इंस्टाग्राम
सामंथा के बलम ‘राज’ चलाएंगे पिचकारी
साउथ फिल्मों की चर्चित एक्ट्रेस सामंथा रूथ और डायरेक्टर राज निदिमोरु ने भी पिछले साल दिसंबर में शादी की। यह बतौर कपल उनकी पहली होली होगी। सामंथा की जिंदगी में राज ढेर सारी खुशियां लेकर आए हैं तो होली भी उनके लिए खास होगी। सामंथा पर भी राज के प्यार का रंग इस होली खूब चढ़ने वाला है।
4 of 7
नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन
- फोटो : इंस्टाग्राम
स्टेबिन बेन की ‘साहिबा’ बनकर नूपुर झूमेंगी
जनवरी महीने में कृति सेनन की बहन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन ने सिंगर स्टेबिन बेन संग साथ फेर लिए हैं। इस कपल की शादी भी खूब चर्चा में रही। ‘साहिबा’ जैसे हिट सॉन्ग गाने वाले सिंगर स्टेबिन बेन नूपुर सेनन के साथ शादी के बाद पहली होली खलेंगे। कृति सेनन भी इनके होली जश्न में शामिल हो सकती हैं।
5 of 7
रॉकी जायसवाल, हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
हिना खान और रॉकी का रिश्ता होगा मजबूत
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम हिना खान ने पिछले साल जून महीने में रॉकी जयसवाल को अपना जीवनसाथी चुना। दोनों ने कोर्ट मैरीज की। कैंसर जैसी बीमारी में रॉकी ने हर कदम पर हिना खान का साथ दिया। अब इनकी शादी हो चुकी है, दोनों टीवी के एक आइडल कपल माने जाते हैं। ऐसे में इस कपल की पहली होली भी खास होगी।