The Kerala Story 2 Box Office: मंडे टेस्ट में पास या फेल 'द केरल स्टोरी 2'? जानिए चौथे दिन का कलेक्शन
The Kerala Story 2 Collection: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज को आज सोमवार को चार दिन पूरे हो गए हैं। वीकएंड पर इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। जानिए मंडे टेस्ट में यह कैसी रही?
विस्तार
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' विवादों और विरोधों के बीच 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर सुस्त शुरुआत की थी। फिर वीकएंड पर कमाई में इजाफा देखा गया। आज चौथे दिन यानी सोमवार को इस फिल्म ने कितनी कमाई की है? पढ़िए इस रिपोर्ट में
'द केरल स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' ने ओपनिंग डे पर 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को कमाई में अच्छा खासा इजाफा देखा गया और कमाई 4.65 करोड़ रुपये रही। फिर कल रविवार को तीसरे दिन इस फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। मगर, आज सोमवार को कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई है।
मंडे टेस्ट में कैसा रहा प्रदर्शन?
सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक चौथे दिन मंडे टेस्ट में इस फिल्म ने 1.62 करोड़ रुपये कमाए हैं। 'द केरल स्टोरी 2' का टोटल नेट कलेक्शन 11.77 करोड़ रुपये हो चुका है। वीकडे की वजह से फिल्म की कमाई में यह गिरावट दर्ज हुई है। देखना दिलचस्प होगा कि होली के मौके पर छुट्टी का इस फिल्म को कितना फायदा मिलता है? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ रुपये है।
क्या है फिल्म की कहानी?
'द केरल स्टोरी 2' का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, सुमित गहलावत और अर्जन सिंह औजला प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म साल 2023 की 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल है। यह फिल्म व्यक्तिगत संबंधों, कथित धर्मांतरण और सामाजिक दबावों से संबंधित विषयों को उजागर करती है।
'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का बॉक्स ऑफिस
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ने कल 17वें दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज सोमवार को 18वें दिन 53 लाख रुपये कमाए हैं। इसका टोटल कलेक्शन 65.68 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म 'अस्सी' भी सिनेमाघरों में लगी है और इसकी हालत खस्ता है। तापसी पन्नू और कनि कुश्रुति की फिल्म 'अस्सी' ने कल 10वें दिन 50 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, आज 11वें दिन कलेक्शन 16 लाख रुपये रहा है। इसका टोटल कलेक्शन 8.66 करोड़ रुपये हुआ है।
कमेंट
कमेंट X