Holi: कटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल के साथ यूं मनाई होली, देवर सनी और बहन इसाबेल संग शेयर की प्यारी तस्वीर
Katrina Kaif Holi 2026: कटरीना कैफ ने आज होली के शुभ अवसर पर सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि कटरीना ने भी पति विक्की और देवर संग जमकर होली खेली है।
विस्तार
विज्ञापनविज्ञापन
कटरीना कैफ का पोस्ट
कटरीना ने होली के मौके पर एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में कैटरीना व्हाइट सूट में मुस्कुराती नजर आ रही हैं। विक्की ने कटरीना को गले लगा रखा है। वहीं विक्की भी होली के रंगों में रंगे नजर आ रहें है। विक्की के बगल में उनके भाई सनी कौशल खड़े हैं और उनके हाथ में बच्चों वाली होली की पिचकारी नजर आ रही है। इस खास तस्वीर में कटरीना की बहन इसाबेल कैफ भी नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ कटरीना ने कैप्शन में लिखा, 'होली की हार्दिक शुभकामनाएं।'
विक्की कौशल निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में विक्की के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नजर आएंगे। यह फिल्म लव ट्रायंगल पर आधारित हो सकती है। तो वहीं कुछ लोग इसे पुरानी फिल्म 'संगम' से जोड़ रहे हैं, लेकिन भंसाली ने इससे इनकार किया है। यह एक रोमांटिक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें युद्ध के समय की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी। इसके अलावा विक्की फिल्म 'महावतार' में नजर आएंगे। 'महावतार' साल 2028 में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।
यह भी पढ़ें: Holi 2026: आजादी से पहले बना होली का फर्स्ट सॉन्ग, महबूब खान ने शुरू किया यह ट्रेंड
कमेंट
कमेंट X