सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Shared A Powerful Message Amid The Middle East Conflict Writing Good Will Triumph Over Evil

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया बड़ा मैसेज, लिखा- ‘अच्छाई बुराई पर जीत हासिल करेगी’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 03 Mar 2026 01:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Priyanka Chopra: अमेरिका-ईरान संघर्ष जारी है और हर पल नए अपडेट सामने आ रहे हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने भी इस संघर्ष पर एक पोस्ट शेयर की है। 

Priyanka Chopra Shared A Powerful Message Amid The Middle East Conflict Writing Good Will Triumph Over Evil
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार

इजरायली हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में संघर्ष तेजी से फैल गया है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि इसे हाल के वर्षों की सबसे तीव्र सैन्य झड़पों में गिना जा रहा है। ऐसे में सब यही दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस संघर्ष पर विराम लगे। ऐसे में एक्टर प्रियंका चोपड़ा ने भी एक स्टोरी शेयर कर बड़ा मैसेज देने की कोशिश की है। 

Trending Videos


बुराई पर अच्छाई की जीत होगी 
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने ‘होलिका दहन’ के मौके पर एक खास मैसेज शेयर किया है। 3 मार्च को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘दुनिया में बहुत कुछ हो रहा है, यह कठिन और भारी है, लेकिन प्रकाश हमें रास्ता दिखाता है। यहां बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए…होलिका दहन।’ उनका यह संदेश उन चुनौतियों के बीच आया है, जो हाल ही में यूएस-ईरान संघर्ष और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण दुनिया भर में महसूस किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस संघर्ष ने कई देशों में हवाई यात्रा पर भी असर डाला है, खासकर दुबई, अबू धाबी और दोहा जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर उड़ानों के रद्द होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई भारतीय और अन्य यात्रियों के लिए यह स्थिति चिंता का कारण बनी हुई है और कुछ कलाकार भी वहां फंसे हुए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amazon MGM Studios (@amazonmgmstudios)

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका फिलहाल फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आ रही हैं, जो 26 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन, वेदांतेन नायडू भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


साथ ही प्रियंका मच अवेटेड फिल्म वाराणसी का भी हिस्सा हैं, जो अप्रेल 2027 में रिलीज होगी और इसमें उनके साथ महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed