फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya Rai Bachchan reacts to Aaradhya Bachchan fake news case says False writing is insensitive

Aishwarya Rai: आराध्या की हेल्थ को लेकर फेक न्यूज पर ऐश्वर्या ने तोड़ी चुप्पी, कहा- झूठी खबरों ना फैलाएं

Tue, 25 Apr 2023 11:41 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 25 Apr 2023 11:41 PM IST
सार

आराध्या की हेल्थ को लेकर कुछ फर्जी जानकारी यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर लगातार दिखाई जाती हैं जो कि बेहद आपत्तिजनक हैं। अब इस मुद्दे पर  ऐश्वर्या का रिएक्शन आया है।

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan reacts to Aaradhya Bachchan fake news case says  False writing is insensitive
ऐश्वर्या राय बच्चन की नेट वर्थ - फोटो : instagram

विस्तार

 
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। कुछ दिनों पहले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन की तरफ से दिल्ली हाई कोर्ट में 2 यूट्यूब चैनल और एक वेबसाइट के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। आराध्या की हेल्थ को लेकर कुछ फर्जी जानकारी यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर लगातार दिखाई जाती हैं जो कि बेहद आपत्तिजनक हैं। अब इस मुद्दे पर  ऐश्वर्या का रिएक्शन आया है।

 

फेक न्यूज पर दिया रिएक्शन

ऐश्वर्या ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि लोग उनके और उनके परिवार के बारे में कुछ भी उल्टा-सीधा छाप देते हैं। ऐश्वर्या ने कहा,  'यह बहुत अच्छा है कि मीडिया का एक मेंबर पहचान रहा है कि ऐसी खबरें भी होती हैं जो कि झूठी हैं। यह हमें एक उम्मीद देती है कि आप ऐसी खबरों को प्रोत्साहित नहीं करने जा रहे हैं. झूठी खबरों के नकारात्मक प्रभाव को आप ने बुद्धिमानी से पहचाना, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।'

विज्ञापन


Upcoming Film: संजय दत्त के साथ 'वंदे मातरम' में नजर आएंगे सैराट फेम आकाश, देशभक्ति पर आधारित होगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
 

न्यूज को बताया असंवेदनशील
अभिनेत्री ने आगे कहा,  ‘ऐसी खबरें असंवेदनशील और अनावश्यक है। आपके सपोर्ट, आपके ज्ञान और इस तरह की खबरों को पहचानने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यह सच में किसी भी व्यक्ति को असमंजस में डालने के लिए काफी है। ऐसी खबरों से घर के साथ-साथ इंसान को अपना दिमाग भी खराब हो जाता है। मुझे यह समझ में नहीं आता कि लोग ऐसी खबरें बनाते ही क्यों हैं।’


Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' की रिलीज डेट नहीं होगी पोस्टपोन, इस दिन जारी होगा फिल्म का टीजर और ट्रेलर

 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि 'पोन्नियिन सेल्वन' प्रसिद्ध लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम के मशहूर उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्ति, जयम रवि और त्रिशा कृष्णन जैसे कई सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन जहां मणिरत्नम द्वारा किया गया है, वहीं 'पीएस 2' का संगीत एआर रहमान ने दिया है। यह फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed