फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aishwarya rai daughter aaradhya performs to patriotic songs fans call her carbon copy of lisa from blackpink

Instagram: आराध्या बच्चन ने देशभक्ति गाने पर किया परफॉर्म, लोगों ने बताया- कोरियाई सेलिब्रिटी लिसा की कार्बन कॉपी

Sun, 30 Jan 2022 10:18 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 30 Jan 2022 10:18 AM IST
सार

इस वीडियो में आराध्या देश भक्ति गीत 'सारे जहां से अच्छा और वंदे मातरम' पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। उनकी इस परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। यहां तक कि यूजर्स उन्हें कोरियाई सेलिब्रिटी पॉप स्टार लिसा ब्लैकपिंक (लालिसा मनोबल) की तरह बता रहे हैं।

विज्ञापन
aishwarya rai daughter aaradhya performs to patriotic songs fans call her carbon copy of lisa from blackpink
Aaradhya Rai Bachchan, LISA BLACKPINK - फोटो : insta

विस्तार

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन भी उन स्टार किड्स में से हैं जो हमेशा ही सुर्खियां बटोरते हैं। वैसे तो आराध्या को ज्यादातर उनकी मां ऐश्वर्या राय के साथ ही स्पॉट किया जाता है लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आराध्या देश भक्ति गीत 'सारे जहां से अच्छा और वंदे मातरम' पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। उनकी इस परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। यहां तक कि यूजर्स उन्हें कोरियाई सेलिब्रिटी पॉप स्टार लिसा ब्लैकपिंक (लालिसा मनोबल) की तरह बता रहे हैं।

विज्ञापन

आराध्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर पर एक फैन पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आराध्या राय बच्चन तिरंगे के सामने खड़े होकर देशभक्ति गानों पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। उनको देखने के बाद फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें कोरियाई पॉप स्टार लिसा की तरह बता रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया  देते हुए लिखा, उन्हें 'लिसा की कार्बन कॉपी'। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,"उन्हें लिसा से जिंदगी में एक बार मिलना चाहिए...लोग कहते हैं कि दुनिया में 7 चेहरे ऐसे हैं जो एक जैसे दिखते हैं।" इसके अलावा लोग आराध्या को उनकी मां ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह भी बता रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'बिल्कुल अपनी मां की तरह प्रतिभाशाली'। फैंस की प्रतिक्रिया को देखते हुए फैन पेज की तरफ से लिसा और आराध्या राय बच्चन का एक कोलाज भी शेयर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं लिसा?
आपको बता दें कि लिसा ऑल-गर्ल के-पॉप ग्रुप ब्लैकपिंक की सदस्य हैं, लेकिन उनका वह एक सेलिब्रिटी भी हैं। लिसा ने सितंबर 2021 में अपने एकल एल्बम लालिसा के साथ अपने करियर की शुरुआत की। ये वीडियो रिलीज होते ही दक्षिण कोरिया के दर्शकों के बीच छा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed