फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya Rai Seamlessly Recreated Scenes With Vikram And Prithviraj For Raavan And Raavanan Watch Video

वीडियो: ऐश्वर्या राय ने एक ही समय में अलग-अलग एक्टर्स के साथ शूट किया था सीन, देखिए दिलकश अंदाज

Thu, 24 Jun 2021 07:38 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Jun 2021 07:38 PM IST
सार

फिल्म रावण में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साथ काम किया था।
फिल्म को तमिल भाषा में भी बनाया था, इसमें भी ऐश ने सीता का किरदार निभाया।
वीडियो में ऐश्वर्या एक्टर पृथ्वीराज और विक्रम के साथ एक जैसा सीन शूट करती हुई दिख रही हैं।

विज्ञापन
Aishwarya Rai Seamlessly Recreated Scenes With Vikram And Prithviraj For Raavan And Raavanan Watch Video
सीन शूट करते हुए ऐश्वर्या राय - फोटो : instagram/goosebumpsfilms

विस्तार

निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म 'रावण' अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के करियर की खास फिल्मों में से एक मानी जाती है। साल 2010 में आई इस फिल्म में दोनों के अभिनय की खूब सराहना हुई थी। ये फिल्म रावण टाइटल के साथ हिंदी में और रावनन शीर्षक के साथ तमिल में रिलीज हुई थी। सिर्फ यही नहीं इस फिल्म को मणिरत्नम ने अलग भाषाओं में अलग-अलग एक्टर्स के साथ शूट किया था। अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या का दिलकश अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Goosebumps Films (@goosebumpsfilms)



इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में ऐश्वर्या एक ही जैसे दृश्य में पृथ्वीराज सुकुमारन और विक्रम के साथ दिख रही हैं। रामायण से प्रेरित फिल्म के तमिल संस्करण में पृथ्वीराज ने राम और विक्रम ने रावण से प्रेरित किरदार निभाया था।  वहीं, हिंदी में विक्रम राम वाले रोल में थे, जबकि अभिषेक बच्चन का किरदार रावण से प्रेरित था। खास बात ये थी कि दोनों ही भाषाओं की फिल्मों में ऐश सीता के किरदार में थीं।

Aishwarya Rai Seamlessly Recreated Scenes With Vikram And Prithviraj For Raavan And Raavanan Watch Video
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में खास बात ये है कि इसके सीन एक ही जैसे है, जिस गेटअप और सेटअप में विक्रम और ऐश हैं, बिल्कुल वैसे ही गेटअप और सेटअप में ऐश और पृथ्वी हैं। इस वीडियो को देखने के बाद ऐश का डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही लोग पृथ्वी और विक्रम दोनों को काफी पसंद कर रहे हैं।

Aishwarya Rai Seamlessly Recreated Scenes With Vikram And Prithviraj For Raavan And Raavanan Watch Video
ऐश्वर्या राय

बता दें, साल 2010 में ऐश्वर्या राय बच्चन रावण सहित चार फिल्मों में नजर आई थीं। इसके बाद अभिनेत्री ने लंबे ब्रेक के बाद साल 2015 में फिल्म जज्बा से पर्दे पर वापसी की थी। इसके बाद एक्ट्रेस साल 2016 में  सरबजीत और ऐ दिल है मुश्किल में भी नजर आईं। ऐश्वर्या आखिरी बार फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ लीड रोल में अनिल कपूर और राजकुमार राव थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed