फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgan producing a film for Kajol

अजय देवगन देंगे पत्नी काजोल को ये खास गिफ्ट

Tue, 28 Jul 2015 08:24 AM IST
Updated Tue, 28 Jul 2015 08:24 AM IST
विज्ञापन
Ajay Devgan producing a film for Kajol

अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल के लिए फिल्म बनाने जा रहे हैं। उन्होंने मीडिया में कहा है कि अपने निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'शिवाय' से पहले वह काजोल को लेकर एक फिल्म शुरू करेंगे। फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें काजोल के साथ अजय नजर नहीं आएंगे। फिलहाल काजोल बुल्गारिया में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग कर रही हैं। अजय ने मीडिया में स्वीकार किया है कि वह काजोल के लिए फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं 'दिलवाले' की शूटिंग खत्म होने का इंतजार कर रहा हूं। उसके बाद मेरी फिल्म की तैयारी शुरू हो जाएगी।’ क्या वह काजोल के साथ काम करेंगे? इस पर अजय का कहना है कि हमारे पास ऐसी कहानी नहीं है कि साथ-साथ काम कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

'स्क्रिप्ट आई तो मैं और काजोल साथ-साथ काम करेंगे'

Ajay Devgan producing a film for Kajol

अजय देवगन इस फिल्म में भले ही काजोल के साथ ना दिखें लेकिन उनका कहना है कि ऐसी स्क्रिप्ट आई जिसमें दोनों साथ काम कर सकें तो जरूर साथ में पर्दे पर नजर आएंगे। फिलहाल तो अजय इस सप्ताह रिलीज होने वाली अपनी फिल्म 'दृश्यम' का इंतजार कर रहे हैं।

उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म 'शिवाय' की भी चर्चा खूब है, जो एक पिता-पुत्री की कहानी होगी। फिल्म बुल्गारिया में शूट होगी और इसमें पोलैंड के भी कुछ कलाकार होंगे। अजय की 'गोलमाल-4' और 'सिंघम-3' भी चर्चा में है। उनका कहना है कि दोनों की स्क्रिप्ट्स पर काम हो रहा है।

इन दोनों फिल्मों को रोहित शेट्टी निर्देशित करेंगे ऐसे में ये रोहित शेट्टी को तय करना है, कि पहले कौन सी फिल्म शूट करें। वैसे अजय ने उम्मीद जताई है कि पहले 'गोलमाल-4' बनेगी। इसकी स्क्रिप्ट पर वह भी रोहित शेट्टी के साथ काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed