सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ajay devgan says about kajol and saharukh

शाहरुख और काजोल को लेकर फिर कुछ बोले अजय

Updated Fri, 12 Jun 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
ajay devgan says about kajol and saharukh
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री में अजय देवगन और शाहरुख़ खान के बीच के रिश्तों को खटास भरा ही समझा जाता रहा है। लेकिन वहीं अजय की श्रीमती जी काजोल के साथ शाहरुख़ की दोस्ती और केमिस्ट्री भी सभी को पता है।

Trending Videos


माना जाता रहा है कि अजय को काजोल का शाहरुख़ के साथ फिल्म करना पसंद नहीं। लेकिन लगता है कि अब समय में बदलाव आने के साथ-साथ इनके रिश्तों और समझ में भी बदलाव आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही महीनों पहले अजय देवगन ने शाहरुख़ के साथ कोई मन मुटाव जैसी बात होने से इंकार किया था। वहीं अब अजय देवगन ने पत्नी काजोल के शाहरुख़ के साथ काम करने को लेकर भी अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए दोनों की ओन स्क्रीन केमिस्ट्री पर भरोसा जताया है।

यहाँ तक कि अजय इस बात से भी बेहद खुश हैं कि काजोल को 'दिलवाले' जैसा बड़ा प्रोजेक्ट मिला। उन्होंने हाल ही में इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "उन्हें काजोल और शाहरूख की जोड़ी के बजाय उनके किरदारों के बीच की केमिस्ट्री पर भरोसा है।

किसी की जिंदगी में दखलअंदाजी पसंद नहीं

ajay devgan says about kajol and saharukh

उन्होंने यह भी कहा, "मैं खुश हूं कि काजोल एक बडी फिल्म कर रही हैं। काजोल कोई फिल्म तभी करती हैं जब वह करना चाहती हैं और किसी फिल्म को हल्के में नहीं लेती हैं।​

​​साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी पर भरोसा जताते हुए कहा, "मुझे किसी की जिंदगी में दखलंदाजी करना पसंद नहीं है। मैं जानता हूं कि काजोल कभी कोई ऐसा कदम नहीं उठाएंगी, जिससे मुझे कोई नुकसान हो।

मुझे यदि काजोल का कोई दोस्त पसंद नहीं आता है, तो मैं उसे सामने से ही खरी खोटी सुना दूंगा, पीछे से नहीं।​"​

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed