{"_id":"57eaa2fb4f1c1bf90a5760e8","slug":"ajay-devgn-kajol-cancel-event-us-america-fans-furious-hit-beat-up-organisers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय-काजोल ने रद्द किया शो, नाराज फैन्स ने की मारपीट ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय-काजोल ने रद्द किया शो, नाराज फैन्स ने की मारपीट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 27 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgan and Kajol
विज्ञापन
अजय देवगन और काजोल इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। बॉलीवुड के इस हॉट कपल को यूएस में अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। जब दोनों को अपने प्रशंसकों से मिलने के कार्यक्रम को ऐन वक्त पर किन्ही कारणों से कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इसके बाद वहां इनके फैन्स और शो के आयोजकों में कहासुनी और मारपीट भी हुई।
डीएनए की ख़बर के मुताबिक अजय देवगन और काजोल को फैन्स से मिलवाने के लिए एक मीट एंड ग्रीट सेशन का आयोजन किया गया था। दोनों सितारों को पहले अपने फैन्स से मिलना था और बाद में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देनी थी। इसके लिए फैन्स ने काफी पैसा भी चुकाया था। लेकिन ऐन वक्त पर शो रद्द होने से नाराज फैन्स और आयोजकों में कहासुनी हो गई। डीएनए के मुताबिक कुछ फैन्स के साथ तो आयोजकों की झड़प भी हुई।
शो रद्द होने के बाद एक गेस्ट ने बताया कि यह उनके लिए काफी बुरा अनुभव था। गेस्ट के मुताबिक कहने को तो यह मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम था लेकिन काजोल तो फैन्स को मिलना तो दूर देखने तक नहीं आई। उनके मुताबिक अजय देवगन जरूर कुछ देर के लिए कार्यक्रम में आए और शो रद्द होने की जानकारी दी।
कुछ इसी तरह का गुस्सा एक और गेस्ट ने दिखाया। उन्होंने कहा कि काजोल ने फैन्स का दिल तोड़ा है, उनके पास गूगल और फेसबुक के ऑफिस में जाने का तो वक्त था लेकिन यहां कार्यक्रम के नाम पर वो बीमार पड़ गईं। यह काफी दुखदायी है।
उन्होंने बताया हालांकि आयोजकों ने कार्यक्रम में आए लोगों के पैसे लौटा दिए लेकिन कुछ लोग इतना नाराज हो गए कि उन्होंने आयोजकों से झगड़ना शुरू कर दिया।
बता दें कि यूएस विजिट के दौरान काजोल फेसबुक के ऑफिस गईं थीं। इस दौरान काजोल ने फेसबुक ज्वाइन की।
Trending Videos