फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn presents Prosenjit Chatterjee Dawshom Awbotaar on Mahalaya Original Bengali Cop Universe

Ajay Devgn: अजय ने प्रोसेनजीत चटर्जी की 'दशम अवतार' का पोस्टर किया शेयर, बंगाली कॉप यूनिवर्स दिखाएगी फिल्म

Sat, 14 Oct 2023 02:30 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 14 Oct 2023 02:30 PM IST
सार

। हाल ही में, सिंघम अभिनेता ने  प्रोसेनजीत चटर्जी की फिल्म  'दशम अवतार' का पोस्टर लॉन्च किया है, जो तेजी से वायरल भी हो रहा है।
 

विज्ञापन
Ajay Devgn presents Prosenjit Chatterjee Dawshom Awbotaar on Mahalaya Original Bengali Cop Universe
अजय देवगन और दशम अवतार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म मैदान और 'सिंघम अगेन' को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं।  अपने लंबे और सफल करियर में, अभिनेता कई लोकप्रिय और सफल फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। अजय कभी-कभी कुछ परियोजनाओं का प्रचार भी करते हैं। हाल ही में, सिंघम अभिनेता ने  प्रोसेनजीत चटर्जी की फिल्म  'दशम अवतार' का पोस्टर लॉन्च किया है, जो तेजी से वायरल भी हो रहा है।
विज्ञापन


 अजय ने प्रोसेनजीत चटर्जी की 'दशम अवतार' का पोस्टर किया शेयर
दुर्गा पूजा की शुरुआत के शुभ अवसर पर, अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बंगाली फिल्म की सराहना की। 'दशम अवतार' नाम की इस फिल्म में बंगाली सुपरस्टार प्रोसेनजीत चटर्जी मुख्य भूमिका में हैं और यह 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देवगन ने लिखा, 'शुभो महालया! पेश है 'दशम अवतार' मूल बंगाली कॉप यूनिवर्स! सिंघम की ओर से प्रोबिर को शुभकामनाएं। 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी '
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाली कॉप यूनिवर्स दिखाएगी फिल्म
फिल्म में प्रोसेनजीत चटर्जी, अनिर्बान भट्टाचार्य, जिशु सेनगुप्ता और जावा अहसन हैं और इसका निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है। फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित है। खबर यह भी है कि इस फिल्म में भगवान विष्णु के दस अवतार देखने को मिलेंगे। सोशल मीडिया पर फैंस भी पोस्ट पर कमेंट कर प्रोसेनजीत चटर्जी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, बात करें अजय देवगन की तो सिंघम अगेन का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्मों ने अब तक दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है, यही वजह है कि इस फिल्म को लेकर जनता में काफी उत्सुकता नजर आ रही है।

सिंघम अगेन में आएंगे नजर
बता दें कि में सिंघम के रोल में अजय, सिंबा के किरदार में रणवीर सिंह और सूर्यवंशी की भूमिका में अक्षय कुमार दिखने वाले हैं। फिल्म में महिला पुलिसकर्मी की भूमिका के लिए दीपिका पादुकोण को भी चुना गया है। इतना ही नहीं, फिल्म की स्टारकास्ट में टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी शामिल होंगे।





 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed