सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn Rakul Preet Singh Sidharth Malhotra comedy film Thank God Shoot Begins

हैट्रिक के बाद फिर लौटे अजय देवगन और इंद्र कुमार, मुंबई में शुरू हुई नई फिल्म ‘थैंक गॉड’ की शूटिंग

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 21 Jan 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Rakul Preet Singh Sidharth Malhotra comedy film Thank God Shoot Begins
थैंक गॉड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा में आमिर खान के करियर को अपनी फिल्म ‘दिल’ से एक नई दिशा देने वाले निर्देशक इंद्र कुमार ने गुरुवार को अपनी अगली फिल्म की शूटिंग यहां मुंबई में शुरू कर दी। फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। अजय देवगन के साथ इंद्र कुमार इससे पहले ‘इश्क’, ‘मस्ती’ और ‘टोटल धमाल’ जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Trending Videos


इंद्र कुमार और अजय देवगन की इस नई फिल्म का नाम है, ‘थैंक गॉड’। फिल्म ‘थैंक गॉड’ के मुहूर्त शॉट के मौके पर निर्देशक इंद्र कुमार को बधाई देने फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, सह निर्माता विनोद भानुशाली के अलावा मार्कंड अधिकारी, रुद्र पंडित, अशोक ठाकेरिया, बालू मुन्नांगी, सुनीर खेत्रपाल, दीपक मुकुट और शिव चानना भी मौजूद रहे। फिल्म का मुहूर्त क्लैप बालू मुन्नांगी ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म ‘थैंक गॉड’ में अजय देवगन के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और राकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इलियाना डि क्रूज के बाद राकुल प्रीत दूसरी ऐसी युवा अभिनेत्री हैं, जिनके साथ अजय देवगन लगातार काम कर रहे हैं। फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ में दोनों के बीच की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। राकुल प्रीत इसके अलावा अजय देवगन के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘मे डे’ में भी लीड रोल कर रही हैं।

Ajay Devgn Rakul Preet Singh Sidharth Malhotra comedy film Thank God Shoot Begins
थैंक गॉड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अजय देवगन की पिछली फिल्म ‘तानाजी’ साल 2020 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। अजय की दो फिल्मों ‘मैदान’ और ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ का उनके प्रशंसक इन दिनों बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी एक फिल्म ‘चाणक्य’ की घोषणा हुए दो साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। फिल्म के निर्माता निर्देशक नीरज पांडे इसे शुरू करने को लेकर काफी आशान्वित हैं, लेकिन अजय इस फिल्म का काम इत्मीनान से शुरू करना चाहते हैं।

वहीं निर्देशक इंद्र कुमार उन गिनती के निर्देशकों में हैं जो हिंदी सिनेमा में पिछले तीस साल से लगातार काम कर रहे हैं और लगातार हिट फिल्में भी दे रहे हैं। इंद्र कुमार की बहन अरुणा ईरानी मशहूर अभिनेत्री रही हैं। उनके भाई आदि ईरानी ने भी कुछ फिल्मों में विलेन के रोल निभाए हैं। अभिनेत्री बिंदु उनकी चचेरी बहन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed