{"_id":"599d42154f1c1bba358b46d3","slug":"ajay-devgn-shocking-comment-on-the-patch-up-gossips-of-kajol-and-karan-johar","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजोल और करण जौहर के पैच-अप पर अजय देवगन ने दिया चौंकाने वाला बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काजोल और करण जौहर के पैच-अप पर अजय देवगन ने दिया चौंकाने वाला बयान
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Wed, 23 Aug 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
अजय देवगन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर और काजोल के की दोस्ती के टूटने की खबर तो सभी को होगी ही, काफी समय से बताया जा रहा था कि फिर से दोनों अपनी दोस्ती को एक और चांस देना चाहते हैं। खबरें थीं कि काजोल ने करण जौहर के बच्चों का फोटो लाइक किया और करण जौहर भी काजोल के बर्थडे में पहुंचे जहां दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। ऐसी ही खबरों से फिल्मी गलियारा पटा हुआ था।
विज्ञापन
हाल ही में इस मामले को लेकर मीडिया ने अजय देवगन से सवाल जवाब किए जिस पर पहले तो अजय देवगन ने कन्नी काटना चाहा लेकिन वो सवालों का जबाव देने से खुद को बचा पाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
पढ़ें- कुछ दिन पहले तक कट्टर दुश्मन थे करण और काजोल, इन्होंने कराई दोस्ती
विज्ञापन
काजोल और करण की दोस्ती के सवालों के जवाब में अजय देवगन बोले, 'मैं कभी भी निजी मुद्दों पर बात नहीं करता हूं और यह काफी निजी है इसलिए मैं इस बारे में कोई भी बात नहीं करना चाहता हूं। वैसे मैं कभी भी अपनी निजी जिंदगी के बारे में लोगों को नहीं बताता।'
खैर, अजय देवगन के इस गोल-मोल जवाब से कुछ साफ नहीं कहा जा सकता लेकिन अगर वाकई काजोल और करण जौहर अपनी दोस्ती को एक और मौका देने चाहते हैं तो इससे दोनों के ही फैंस को काफी खुशी होगी। फिल्मों की बात करें तो अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म 'बादशाहो' के प्रमोशन में बिजी हैं।
पढ़ें- गे होने का आरोप झेलने वाले करण जौहर के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप