फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ajya devgan said somthing about saharukh and kajol

शाहरूख-काजोल की जोड़ी को लेकर फिर कुछ बोले अजय

Fri, 17 Jul 2015 11:40 AM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
ajya devgan said somthing about saharukh and kajol
बताया जाता है कि शाहरुख भले ही काजोल की अच्छी दोस्त रही हों और उनके साथ पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हों लेकिन उनके पति अजय देवगन की शाहरुख के साथ ज्यादा नहीं बनती।
विज्ञापन


ऐसे में अब काजोल एक बार फिर से शाहरुख के साथ बड़े पर्दे पर जोड़ी बनाने जा रही हैं ऐसे में अजय से प्रश्न पूझे जाना स्वाभाविक सी बात है।

अजय इस मामले में पहले तो काफी चुप्पी साधे हुए थे लेकिन अब वो इस सवाल का जवाब देने से गुरेज नहीं कर रहे। अजय से एक बार फिर ये प्रश्न पूझा गया तो जानिए उन्होंने इस बार क्या जवाब दिया?
विज्ञापन


वैसे इससे पहले भी अजय,शाहरुख और काजोल की जोड़ी को लेकर कुछ बोल चुके हैं। लेकिन इस बार तो उन्होंने गजब का जवाब दिया है। आप भी जाने।

कहा हो रही है बेहद खुशी

ajya devgan said somthing about saharukh and kajol
बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन का कहना है कि वह शाहरूख खान और अपनी पत्नी काजोल को फिर से एक साथ काम करते देख बेहद खुश हैं।

शाहरूख और काजोल इन दिनों रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म दिलवाले में काम कर रहे है। शाहरूख और काजोल की सुपरहिट जोड़ी पांच साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आयेगी। वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिंलम 'माई नेम इज खान' में अंतिम बार यह जोड़ी नजर आयी थी।

अजय देवगन ने कहा है कि वह काजोल और शाहरूख खान को पर्दे पर एक साथ देखने की ख्वाहिश रखते हैं। अजय देवगन ने कहा `मैं बहुत खुश हूं कि वे एक साथ काम कर रहे हैं।

मैं उन्हें पर्दे पर फिर से देखना चाहता हूं। वे बहुत अच्छे दोस्त हैं। लोग भी उन्हें देखने के लिए बेताब रहते हैं। काजोल इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं।`

उल्लेखनीय है कि दिलवाले में शाहरूख खान और काजोल के अलावा वरुण धवन और कृति सैनन की भी अहम भूमिका है। यह फिलम 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed