सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar and Manushi Chhillar film Prithviraj release date extended will now hit theaters on June 3

Prithviraj: अब इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’, मेकर्स ने रिलीज डेट में किया बदलाव

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 02 Mar 2022 08:52 PM IST
विज्ञापन
सार

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'पृथ्वीराज' की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। अब ये फिल्म 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। ये जानकारी अक्षय कुमार ने दी है।

Akshay Kumar and Manushi Chhillar film Prithviraj release date extended will now hit theaters on June 3
पृथ्वीराज फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, जिसका एलान कुछ दिनों पहले खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए किया था। लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। ये फिल्म अब 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। बल्कि ये फिल्म इससे भी पहले सिनेमाघरों में आ रही है। इस बात की जानकारी अभिनेता अक्षय कुमार ने दी है। अक्षय कुमार की ये फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Trending Videos

 

 

Akshay Kumar and Manushi Chhillar film Prithviraj release date extended will now hit theaters on June 3
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अभिनेता ने फैंस को ये गुड न्यूज दी है। अभिनेता ने इस पोस्ट में अपनी फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें अभिनेता ‘राजा पृथ्वीराज चौहान’ के अवतार में दिख रहे हैं और उन्होंने हाथ में तलवार पकड़ रखी है, जो आधी खुली हुई है। इस पोस्टर के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भव्य गाथा 3 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगू में बड़े पर्दे पर जल्द ही आ रही है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Kumar and Manushi Chhillar film Prithviraj release date extended will now hit theaters on June 3
पृथ्वीराज फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का एलान साल 2019 में किया गया था और तब से ही फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और अब ये फिल्म 3 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर नजर आएंगी। मानुषी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म के टीजर में जंग की झलक दिखाई गई थी। इस टीजर में मानुषी छिल्लर का एक सीन भी देखने को मिला था।

Akshay Kumar and Manushi Chhillar film Prithviraj release date extended will now hit theaters on June 3
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा सोनू सूद भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सोनू सूद फिल्म में महाकवि चंद बरदाई की भूमिका में हैं। संजय दत्त फिल्म में काका कन्हा की भूमिका में दिखाई देंगे। जोकि अपनी आंखों पर पट्टी बांधे रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed