फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar And Tiger Shroff Starrer Bade Miyan Chote Miyan Trailer Out Directed By Ali Abbas Zafar

BMCM Trailer: 'बड़े मियां छोटे मियां' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अक्षय-टाइगर के एक्शन ने मचाया धमाल

Tue, 26 Mar 2024 12:43 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 26 Mar 2024 12:43 PM IST
सार

'बड़े मियां छोटे मियां' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर बेहद ही दिलचस्प है। इसमें अक्षय-टाइगर जबर्दस्त एक्शन अवतार में नजर आए हैं। 

विज्ञापन
Akshay Kumar And Tiger Shroff Starrer Bade Miyan Chote Miyan Trailer Out Directed By Ali Abbas Zafar
बड़े मियां छोटे मियां ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के टीजर और गाने सामने आने के बाद से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दर्शकों का उत्साह देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने आज 'बड़े मियां छोटे मियां' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर बेहद ही दिलचस्प है। इसमें अक्षय-टाइगर जबर्दस्त एक्शन करते नजर आए हैं। 

विज्ञापन


गोलीबारी और बम धमाके से भरपूर है ट्रेलर
'बड़े मियां छोटे मियां' के मेकर्स ने आज मंगलवार, 26 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर गोलीबारी और बम धमाके के साथ-साथ दमदार एक्शन से भरपूर है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अलग ही लेवल का स्टंट करते दिखाई दिए हैं। इसमें दोनों सितारे देश के एक ऐसे दुश्मन का खात्मा करने निकले हैं, जिसके बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं है। ये दुश्मन देश की तबाही का सपना लिए बैठा है। फिल्म में दुश्मन के साथ अक्षय-टाइगर की जंग देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


एक-दूसरे की ही दुश्मन बन जाते हैं अक्षय-टाइगर
टाइगर और अक्षय ट्रेलर में बोलते नजर आ रहे हैं, 'दिल से सोलजर दिमाग से शैतान हैं हम..बच के रहना हमसे हिंदुस्तान हैं हम।' अक्षय-टाइगर की जोड़ी अपने अंदाज में दुश्मन को हराने में लग जाती है। मगर ट्रेलर के आखिर में ये एक्शन जोड़ी एक-दूसरे की ही दुश्मन बन जाती है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा भी जरबर्दस्त अभिनय करती दिखाई दी हैं। 

Thandel: नागा चैतन्य ने 'थंडेल' की कहानी का किया खुलासा, बताया- श्रीकाकुलम के मछुआरों पर आधारित है फिल्म

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म को अली अब्बास जफर ने लिखा और निर्देशित किया है। इसके निर्माता वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर हैं। फिल्म ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर 10 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed