फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Jacqueline Fernandez and Satyadev wrap up Ooty schedule of film Ram Setu

सोशल मीडिया: अक्षय कुमार ने ऊटी में 'राम सेतु' का शेड्यूल किया पूरा, जैकलीन और सत्यदेव संग शेयर की फोटो

Fri, 22 Oct 2021 07:01 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 22 Oct 2021 07:01 PM IST
सार

अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और सत्यदेव ने ऊटी में 'राम सेतु' का शेड्यूल पूरा कर लिया है। इसकी जानकारी अक्षय ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी है।

विज्ञापन
Akshay Kumar Jacqueline Fernandez and Satyadev wrap up Ooty schedule of film Ram Setu
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के पास कई सारे बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिस वजह से वह इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में काफी ज्यादा बिजी हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, जिसमें वह शूटिंग की झलकियां फैंस को दिखा रहे हैं। अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग ऊटी में कर रहे थे और अब अभिनेता ने ऊटी में अपनी फिल्म के हिस्से की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दी है।

विज्ञापन

 
अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और अभिनेता सत्यदेव के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, अक्षय और सत्यदेव आसमान की ओर देख रहे हैं और जैकलीन ने अपनी आंखें बंद कर रखी हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
इस तस्वीर के साथ साथ अक्षय कुमार ने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘फोटो में या जीवन में, हमेशा काले बादलों के ऊपर प्रकाश की वह सुंदर लकीर होती है। राम सेतु के ऊटी शेड्यूल को खत्म कर दिया है। आशा है कि दिव्य प्रकाश हमेशा मोटे और पतले के माध्यम से हमारा मार्गदर्शन करता है।’ इस तस्वीर को उन्होंने जैकलीन और सत्यदेव को टैग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


 
इससे पहले, जैकलीन फर्नांडीस ने ऊटी से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में जैकलीन अक्षय कुमार के साथ टी गार्डन में नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, ‘दोबारा से रामसेतु की टीम के साथ सेट पर आकर अच्छा लगा रहा है वो भी मेरी पसंदीदा जगह ऊटी में।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)


 
अक्षय कुमार की इस फिल्म की शूटिंग अभी तक खत्म नहीं हुई है। फिल्म का कुछ हिस्सा गुजरात में भी शूट किया जाएगा, जिसकी शुरुआत कुछ ही समय में की जाएगी। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरूचा नजर आएंगी। उनके साथ फिल्म में अभिनेता सत्यदेव का भी अहम किरदार होगा। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। ये फिल्म 24 अक्तूबर 2022 को रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म की शूटिंग को इसी साल दिसंबर तक खत्म कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed