फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Mission Raniganj Teaser Out Film will Release on this Day Details Inside

Mission Raniganj Teaser: अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज का दिल दहला देने वाला टीजर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Thu, 07 Sep 2023 07:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 07 Sep 2023 07:39 PM IST
सार

'मिशन रानीगंज' वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर ने इस फिल्म का निर्माण किया है। वहीं, इसका निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है।

विज्ञापन
Akshay Kumar Mission Raniganj Teaser Out Film will Release on this Day Details Inside
मिशन रानीगंज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार वीरता की एक और मनोरंजक और अनकही कहानी के साथ बड़े पर्दे पर वापस आने जा रहे हैं। उनकी फिल्म 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' का टीजर गुरुवार को जारी कर दिया गया। हाल ही में इस फिल्म के नाम में बदलाव किया गया था और अब मेकर्स ने फैंस के लिए फिल्म की झलक साझा कर दी है।

विज्ञापन

Chandramukhi 2: 'चंद्रमुखी 2' में कंगना रणौत के अभिनय से काफी खुश हैं ज्योतिका, पोस्ट साझा कर जमकर की तारीफ

विज्ञापन

वास्तविक घटना पर आधारित है फिल्म

बता दें कि बीते दिन 'मिशन रानीगंज' का मोशन पोस्टर जारी किया गया था। फिल्म का टीजर काफी शानदा है, जो दर्शकों को बॉक्स ऑफिस तक खींचने में सक्षम नजर आ रहा है। यह फिल्म छह अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म रानीगंज कोलफील्ड में एक वास्तविक जीवन की घटना और स्वर्गीय जसवन्त सिंह गिल के वीरतापूर्ण कार्य से प्रेरित है, जिन्होंने भारत के कोयला खदान बचाव मिशन का नेतृत्व किया था।

दुनिया के सबसे बड़े बचाव मिशन में से एक

फिल्म का टीजर एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव का वादा करता नजर आ रहा है। यह रहस्य, साहस और  दुर्गम चुनौतियों पर काबू पाने के दृढ़ संकल्प से भरपूर है। बता दें कि जसवन्त सिंह गिल ने साल 1989 में रानीगंज में बाढ़ग्रस्त कोयला खदान के अंदर फंसे सभी जीवित खनिकों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसे सभी बाधाओं के बावजूद दुनिया का सबसे बड़ा और सफल बचाव मिशन माना जाता है।
Kangana Ranaut: पाकिस्तानी अभिनेत्री ने कंगना रणौत को लगाई लताड़, 'क्वीन' को तमाचा जड़ना चाहती हैं नौशीन शाह

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'मिशन रानीगंज' वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर ने इस फिल्म का निर्माण किया है। वहीं, इसका निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है। यह फिल्म छह अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद वह बड़े मियां छोटे मियां में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह हेरा फेरी 3 और वेलकम टू द जंगल में भी दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed