Veer Pahariya: फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के आखिरी सीन को शूट करने के बाद रो पड़े वीर पहाड़िया, जानिए क्या रही वजह?
फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के जरिए वीर पहाड़िया बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, इस फिल्म में अक्षय कुमार भी एक अहम रोल निभा रहे हैं। फिल्म को लेकर वीर काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में वीर पहाड़िया ने बताया कि जब फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का आखिरी सीन शूट हुआ तो वह रो पड़े? अपने रोने की वजह भी एक्टर साझा करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से पहले सिनेमाघरों में एक देशभक्ति की कहानी कहती फिल्म ‘स्काई फोर्स’ रिलीज होगी। 24 जनवरी 2025 को इस फिल्म को थिएटर में दर्शक देख पाएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार एक एयरफोर्स ऑफिसर के रोल में हैं। साथ ही इस फिल्म से वीर पहाड़िया भी बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। हाल ही में वीर पहाड़िया ने बताया कि वह फिल्म के आखिरी सीन को शूट करने के बाद काफी रोए।
क्लाइमैक्स सीन में हुए इमोशनल
वीर पहाड़िया ने फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या का किरदार निभाया है। यह फिल्म अज्जामद बोपय्या के साहस की कहानी कहती है। वीर पहाड़िया कहते हैं, ‘मैं फाइटर प्लेन के कॉकपिट में बैठा था, मेरा चेहरा पूरी तरह से कवर था। उस वक्त मुझे अज्जामद बोपय्या देवय्या जी के साहस, जुनून का अहसास हुआ। मैंने जैसे ही फिल्म का यह आखिरी सीन शूट किया, मैं डायरेक्टर को पकड़ कर खूब रोया। अज्जामद बोपय्या देवय्या ने देश के लिए जो बलिदान दिया, मुझे उस भावना के कारण रोना आया।’
ये खबर भी पढ़ें: Sky Force: कौन थे अज्जामद बोपय्या देवय्या, जो पाकिस्तान पर पड़े भारी? 'स्काई फोर्स' में दिखेगी वीरता की कहानी
चैलेजिंग रहा अज्जामद बोपय्या का किरदार निभाना
वीर पहाड़िया आगे कहते हैं, ‘ स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या का किरदार निभाने को लेकर मैं डर हुआ था। उनकी शख्सियत बहुत बड़ी है, उनके बारे में काफी कुछ कहा और लिखा गया। ऐसे में उनके किरदार को पर्दे पर निभाना मेरे लिए किसी चैलेंज से कम नहीं रहा।’ हाल ही में एक्टर वीर पहाड़िया अज्जामद बोपय्या देवय्या के परिवार से भी मिले थे, ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं।
ये खबर भी पढ़ें: Pahariya Brothers: कौन हैं वीर और शिखर पहाड़िया? नाना रहे पूर्व सीएम, पिता बिजनेसमैन तो मां हैं प्रोड्यूसर
फिल्म में है साहस-बलिदान की कहानी
1965 के युद्ध में अज्जामद बोपय्या देवय्या ने जिस साहस का परिचय दिया, देश के लिए बलिदान दिया, उसी कहानी को फिल्म ‘स्काई फोर्स’ कहती है। इस युद्ध के दौरान स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या एक स्ट्राइक मिशन का हिस्सा बने। एक दिन एक पाकिस्तानी पायलट द्वारा उड़ाए गए एफ-104 स्टार फाइटर ने देवय्या के विमान को रोक लिया। देवय्या ने इस हमले से बचते हुए शानदार वीरता दिखाई, उन्होंने भी हमला किया और दुश्मन के विमान को मार गिराया। इस हमले में अज्जामद बोपय्या का विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया, बाद में यह माना गया कि अज्जामद बोपय्या देवय्या शहीद हो गए।