फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar To Shilpa Shetty Participated In 12th Annual International Day Of Yoga Celebrations

Yoga Day: अक्षय से लेकर शिल्पा तक सितारों में दिखा फिटनेस के प्रति जोश, अलग-अलग कार्यक्रमों में करते दिखे योग

Sun, 21 Jun 2026 08:31 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 21 Jun 2026 08:31 AM IST
सार

International Yoga Day: रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी और नील नितिन मुकेश समेत कई कलाकार अलग अलग कार्यक्रमों में शामिल होकर योग करते नजर आए। यहां डालें एक नजर...

विज्ञापन
Akshay Kumar To Shilpa Shetty Participated In 12th Annual International Day Of Yoga Celebrations
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में योग को लेकर उत्साह नजर आया। इस मौके पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर बड़े मंत्री आज योग करते नजर आए। इस मामले में बॉलीवुड भी कहां पीछे रहने वाला था। इसी बीच कई सितारों ने योग किया और लोगों फिटनेस के प्रति जागरुक किया। 

विज्ञापन

अक्षय कुमार ने किया योग
योग दिवस के मौके पर मुंबई में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी शामिल हुए। दोनों ने लोगों के साथ मिलकर योग किया और फिट रहने का संदेश दिया। बता दें कि इस साल योग दिवस की थीम है- ‘स्वस्थ उम्र के लिए योग।’

विज्ञापन

शिल्पा ने भरा लोगों में उत्साह 
इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर खास आयोजन देखने को मिला। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी हिस्सा लिया। 

शिल्पा शेट्टी ने लोगों के साथ मिलकर योग किया और फिट रहने का संदेश दिया। एक्ट्रेस ने स्टेज से योग कर लोगों के दिलों में उत्साह भर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। एक्ट्रेस ने योग को लेकर दिल से अपनी बात शेयर की। 

उन्होंने बहुत ही आसान शब्दों में कहा कि वह चाहती हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी जिंदगी में योग को अपनाएं। शिल्पा ने कहा, 'योग आपको अंदर से संतुलित और फोकस्ड बनाता है। अगर जीवन में कुछ हासिल करना है, तो नियमितता और अनुशासन बहुत जरूरी है, और योग हमें यही सिखाता है।'

शिल्पा ने सिखाया बेटे को योग 
खास बात ये रही कि योग दिवस के इस मौके पर जब शिल्पा लोगों को जागरुक कर रहीं थीं, तो इस दौरान उनका बेटा भी नजर आया। इस दौरान एक्ट्रेस अपने बच्चे को योग सिखाती नजर आईं।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

सुनील शेट्टी और नील नितिन मुकेश का खास संदेश
इस दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। एक्टर सुनील शेट्टी ने योग को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'फिट रहने के लिए सबसे जरूरी चीज नियमितता है। अगर आप रोज थोड़ा-थोड़ा भी योग करते हैं, तो इसका असर आपकी सेहत पर साफ दिखता है।' 

मानसिक रूप से फिट रहना बहुत जरूरी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक्टर नील नितिन मुकेश ने योग को लेकर अपनी सोच साझा की। उन्होंने कहा, 'मानसिक रूप से फिट रहना बहुत जरूरी है और जीवन में नियमितता भी उतनी ही जरूरी है। योग हमें यही सिखाता है।' नील ने आगे प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेने की बात भी कही। 'हमें प्रधानमंत्री से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मैं उनसे काफी प्रेरित हूं।'

योग पर मुकेश ऋषि की राय
इस मौके पर एक्टर मुकेश ऋषि ने योग को लेकर अपनी बात बड़े ही सरल अंदाज में रखी। उन्होंने कहा, 'मैं काफी समय से एक्सरसाइज करता आ रहा हूं और योग के सिर्फ फायदे ही फायदे हैं।'  

अनिल शर्मा ने साझा किए विचार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर फिल्म डायरेक्टर अनिल शर्मा ने योग को लेकर अपना संदेश दिया। उन्होंने बहुत ही आसान शब्दों में कहा, 'अगर आप हर दिन योग दिवस की तरह योग करेंगे, तो आप हमेशा फिट रहेंगे।' अनिल शर्मा ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed