फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar wishes happiest birthday to Bhooth Bangla director Priyadarshan shares pic with lovely note

Akshay Kumar-Priyadarshan: अक्षय ने प्रियदर्शन को दी जन्मदिन की खास बधाई, भूत बंगला निर्देशक के लिए लिखा नोट

Thu, 30 Jan 2025 10:42 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 30 Jan 2025 10:42 AM IST
सार

मलयालम और हिंदी फिल्मों के निर्देशक प्रियदर्शन का आज जन्मदिन है। आज इस खास अवसर पर फिल्म भूत बंगला में उनके अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर के साथ एक खास नोट भी लिखा है, जिस पर सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 

विज्ञापन
Akshay Kumar wishes happiest birthday to Bhooth Bangla director Priyadarshan shares pic with lovely note
अक्षय कुमार ने निर्देशक प्रियदर्शन को जन्मदिन पर किया विश, शोयर की तस्वीर, लिखा खास नोट - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

विस्तार

प्रियदर्शन का जन्म 30 जनवरी 1957 को केरल में हुआ। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं। इस जोड़ी ने पहली बार फिल्म 'हेराफेरी' में साथ काम किया था। आज प्रियदर्शन का जन्मदिन है। इस खास अवसर पर अक्षय कुमार ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर भूत बंगला के सेट से एक खास तस्वीर शेयर कीं और साथ ही एक दिल छू लेना वाला नोट भी लिखा।
विज्ञापन

 

अक्षय का प्रियदर्शन के लिए खास पोस्ट
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर कुछ ही देर पहले एक खास पोस्ट शेयर की और प्रियदर्शन को आज उनके 68वें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। अक्षय ने प्रियदर्शन और अपनी एक खास तस्वीर शेयर कीं। यह तस्वीर इसलिए खास है क्योंकि यह उनकी आगामी फिल्म भूत बंगला के सेट की है। इस तस्वीर के साथ अक्षय ने लिखा, ''जन्मदिन मुबारक हो प्रियन सर! सेट पर, भूतों से घिरे हुए...वास्तविक और अवैतनिक दोनों सुविधाओं से घिरे रहने से जश्न मनाने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है? एक मार्गदर्शक और एकमात्र व्यक्ति होने के लिए धन्यवाद, आपका दिन कम रीटेक से भरा हो। आपको एक शानदार वर्ष की शुभकामनाएं! प्रियदर्शन।''

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


विज्ञापन
विज्ञापन

कई सालों बाद भूत बंगला में करेंगे एक साथ काम
फिल्म भूत बंगला एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और वामिका गब्बी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:
Deva-Shahid: 40 मिनट की कार ड्राइव के दौरान ऐसा क्या हुआ? पूजा हेगड़े ने कहा 'देवा' हैं सबसे अच्छे थेरेपिस्ट

 
विज्ञापन

कई फिल्मों में पहले कर चुके हैं काम
अक्षय कुमार और प्रिदर्शन ने सबसे पहले फिल्म हेराफेरी में एक साथ काम किया। 'हेराफेरी' के बाद अक्षय ने 6 कॉमेडी फिल्मों में प्रियदर्शन के साथ काम किया और ये सभी दर्शकों की फेवरेट कॉमेडी फिल्मों में आती हैं, जिसमें हेरा फेरी के अलावा भूल भुलैया, गरम मसाला, भागम भाग और खट्टा मीठा जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:
Anup Soni: राज बब्बर के दामाद हैं अनूप सोनी, टीवी से खूब नाम कमाया, फिल्मों में नहीं चला जादू
 

अक्षय के पोस्ट पर सेलेब्स की प्रतिक्रिया
अक्षय के अलावा प्रियदर्शन को उनके 68वें जन्मदिन पर कई सेलेब्स ने भी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। चंकी पांडे ने लिखा, 'हैप्पी हैप्पी बर्थ डे प्रियन', लेखक और निर्देशक आरती नागपाल ने लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे सर'। सेलेब्स के अलावा प्रशंसकों ने भी जमकर प्रतिक्रिया दीं। एक प्रशंसक ने लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे सर... भूत बंगला का है इंतजार', एक और प्रशंसक ने लिखा, 'आई लव यू सर...'
 

अक्षय की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार फिलहाल अपनी फिल्म स्काईफोर्स की रिलीज के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ वीर पहाड़िया और सारा अली खान नजर आईं। वहीं अक्षय, प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग लगातार चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed