फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt mom Soni Razdan drops cryptic note for trolls after Ranbir Kapoor lipstick comment

Alia Bhatt: लिपस्टिक वाले कमेंट पर फूटा आलिया की मां सोनी राजदान का गुस्सा, नोट साझा कर ट्रोल्स को दिया जवाब

Sun, 27 Aug 2023 05:11 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 27 Aug 2023 05:11 PM IST
सार

पिछले दिनों आलिया को उनके पति रणबीर कपूर के लिपस्टिक वाले बयान की वजह से काफी ट्रोल किया गया था। अब इस मामले में आलिया की मां सोनी राजदान का नया बयान आया है।

विज्ञापन
Alia Bhatt mom Soni Razdan drops cryptic note for trolls after Ranbir Kapoor lipstick comment
आलिया, सोनी और रणबीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी में उनके अभिनय के लिए 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आलिया को संयुक्त रूप से कृति सेनन के साथ यह पुरस्कार दिया गया है। पिछले दिनों आलिया को उनके पति रणबीर कपूर के लिपस्टिक वाले बयान की वजह से काफी ट्रोल किया गया था। अब इस मामले में आलिया की मां सोनी राजदान का नया बयान आया है।

विज्ञापन
 

सोनी ने ट्रोल्स को दिया यह जवाब
सोनी राजदान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट पोस्ट किया कि कैसे आज का जेनरेशन अधिक से अधिक बेतुका होता जा रहा है और लोग दूसरों के जीवन को की कमांड अपने हाथों में लेना चाहते हैं। उन्होंने लिखा, " यह सब जो भी हमारे बीच तेजी से चल रहे है, यह सबकुछ व्यर्थ है। लोगों को क्यों लगता है कि वह दूसरों की जिंदगी की कमांड अपने हाथों में ले लेंगे। लोग दूसरों की जिंदगी का निर्णय ले रहे हैं, जिनका वास्तव में उनसे कोई लेना-देना नहीं है। 

विज्ञापन

Sunny Deol: सनी देओल को आई संघर्ष के दिनों की याद, बोले- गदर के रिलीज होने के बाद भी नहीं मिला ज्यादा काम

विज्ञापन
विज्ञापन

आलिया से संबंधित है यह मुद्दा
बता दें कि आलिया ने हाल ही में साझा किया था कि उनके पति रणबीर कभी-कभी उनसे लिपस्टिक हटाने के लिए कहते थे क्योंकि उन्हें उनके होठों का नैचुरल रंग पसंद था। इस बयान पर नेटिजन्स से नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली थीं। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि सोनी ने ट्रोल्स को जवाब देने के लिए इस नोट को अपने फॉलोअर्स के साथ साझा किया है।

Bollywood Movies: 'गदर 2' आई है पसंद तो जरूर मन भाएंगी यह फिल्में भी, देखना ना भूलें

इन फिल्मों में नजर आईं अभिनेत्री
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया अभी भी अपनी पिछली रिलीज फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर काफी चर्चा में चल रही हैं। इसके अलावा अभिनेत्री की हालिया रिलीज फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन' भी दर्शकों के बीच खूब धूम मचा रही है। हालांकि, इसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके अलावा अभिनेत्री अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed