फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt reveals how she reduced her weight soon after pregnancy said neetu kapoor made gond ka ladoo

Alia Bhatt: 'सास ने मेरे लिए गोंद के लड्डू...', प्रेग्नेंसी के तुरंत बाद आलिया ने ऐसे कम किया था वजन

Thu, 27 Apr 2023 03:52 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 27 Apr 2023 03:52 PM IST
सार

आलिया भट्ट के वजन को लेकर लोगों ने कहा था कि उन्होंने अप्राकृतिक रूप से अपना वजन कम किया है। ऐसा कहने वालों को आलिया ने करारा जवाब दिया है। 

विज्ञापन
Alia Bhatt reveals how she reduced her weight soon after pregnancy said neetu kapoor made gond ka ladoo
आलिया भट्ट, नीतू कपूर - फोटो : social media

विस्तार

आलिया भट्ट कुछ समय पहले ही मां बनी हैं। वह नई मां के साथ-साथ एक अभिनेत्री भी हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि आलिया ने बेहद ही कम समय में प्रेग्नेंसी के बाद अपना वजन कम कर लिया था, जिसके बाद वह चर्चा का विषय थीं। लोगों का कहना था कि उन्होंने अपना वजन प्राकृतिक रूप से कम नहीं किया था, जबकि ऐसा नहीं है। अब आलिया ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपना वजन कैसे कम किया है।
विज्ञापन

अपने शरीर के साथ सख्ती नहीं की
आलिया ने कहा, 'जब मैंने राहा को जन्म दिया उस वक्त मैंने अपने शरीर के साथ बहुत सख्ती नहीं की। मैं जानती हूं कि हर कोई ये समझता है कि मैं नेचुरली अपना वजन कम नहीं किया है, लेकिन सच्चाई यह है कि उस वक्त मैं अपनी अक्ल की दाढ़ भी नहीं निकलवा सकती थी, क्योंकि मैं उस वक्त मैं ब्रेस्टफीड कराती हूं और मुझे एनेस्थीसिया  नहीं दिया जा सकता है। इसलिए मुझे ऐसा लगा कि अब मुझे इंस्टाग्राम पर आकर अपनी फिटनेस के कुछ हिस्सों को बताना चाहिए।'  

इसे भी पढ़ें- Fighter: बड़े स्तर पर हो रही फाइटर के क्लाइमैक्स सीन की तैयारी, ऋतिक-दीपिका इतने घंटे करेंगे शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

नेचुरली कम किया था वजन
आलिया ने आगे कहा, 'डिलीवरी के बाद मैंने खुद पर कोई दबाव नहीं बनाया। डॉक्टरों ने मुझे सलाह दी कि 12 हफ्ते के बाद अपने वर्कआउट में खूब मेहनत करें और मैंने ऐसा ही किया। लेकिन अभी मैं अपने पुराने वजन तक वापस नहीं आ पाई हूं, लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद मैंने अपना वजन नेचुरली ही कम किया है। मैंने 15 मिनट टहलना, गहरी सांस लेना और एक्सरसाइज करना शुरू किया था।'  

विज्ञापन

सास ने मुझे गोंद के लड्डू खिलाए
आलिया ने आगे बताया, 'मेरी सास ने मेरे लिए गोंद के लड्डू भी बनाए थे जो मैंने छह सप्ताह तक खाए। लोगों को यह समझने की जरूरत है कि गर्भावस्था के दौरान वजन ज्यादा खाने से नहीं बढ़ता है। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी राहा के बारे में भी बात की। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री बहुत जल्द रणबीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed