Alia Bhatt: घर में कैसा होता है रणबीर का व्यवहार? आलिया बोलीं- मेरा गुस्सा होना उन्हें पसंद नहीं
आलिया भट्ट ने अपने पति और अभिनेता रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि जब वह गुस्से में होती हैं, तब रणबीर उन्हें शांत रहने की सलाह देते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर बी टाउन के क्यूट कपल कहे जाते हैं। अक्सर दोनों अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं। इवेंट हो या इंटरव्यू दोनों अक्सर एक दूसरे के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं। अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में आलिया ने रणबीर के बारे में कुछ दिलचस्प बातों का खुलासा किया है। आलिया ने बताया कि रणबीर को उनका ऊंची आवाज में बोलना पसंद नहीं है।
दरअसल, इंटरव्यू के दौरान आलिया से पूछा गया कि रणबीर के पास वह कौन सी चीज है, जिससे वह ईर्ष्या करती हैं। इस पर अभिनेत्री ने खुलासा किया कि रणबीर एक शांत स्वभाव वाले व्यक्ति हैं। उनके पास संत जैसा दिमाग और मन है और अभिनेता की इस खासियत से उन्हें ईर्ष्या होती है।
Ponniyin Selvan 2: कंगना रणौत ने किया मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन 2' का रिव्यू, दी इतनी रेटिंग
साथ ही अभिनेत्री ने अपने गुस्से के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि जब वह गुस्से में होती हैं और ऊंची आवाज में बात करने लगती हैं तो यह चीज रणबीर को बिल्कुल पसंद नहीं आती। उनकी नजर में यह गलत है। साथ ही रणबीर उन्हें गुस्से में भी दयालु बने रहने की सलाह देते हैं। आलिया ने खुलासा किया कि वह अपने गुस्से को काबू करने की कोशिश करती हैं, क्योंकि उनका गुस्सा उनके पति रणबीर को पसंद नहीं है।
TV Stars: टीवी के बेहतरीन सितारे जो एक्टिंग करने के अलावा सक्सेसफ़ुल बिजनेस भी चला रहे हैं, जानिए पूरी लिस्ट
बात करें आलिया भट्ट की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आलिया के पास फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' भी पाइप लाइन में है, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी।
Anurag Thakur: 'द केरल स्टोरी' के आलोचकों पर भड़के अनुराग ठाकुर, बोले- वे PFI, आतंकवाद और ISIS का कर रहे समर्थन