Brahmastra: आलिया ने खास अंदाज में मनाया ब्रह्मास्त्र के एक साल पूरे होने का जश्न, साझा किया बीटीएस वीडियो
फिल्म के एक साल पूरे होने पर आयान ने दूसरे भाग से जुड़ा अपडेट भी दिया है। उन्होंने फिल्म की एक प्रारंभिक कलाकृति साझा की, जिसका नाम 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' को आज एक साल पूरा हो गया। पांच साल तक बनने के बाद यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म का पहला भाग बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुआ था। अब प्रशंसकों को इसके भाग 2 और 3 का इंतजार है। इस बीच फिल्म की मुख्य अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस फिल्म जुड़ीं कछ खास यादें साझा की हैं।
उन्होंने फिल्म के निर्माण के दौरान की एक बीटीएस वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर और आलिया के बीच कुछ अनदेखे रोमांटिक पल भी हैं। ब्रह्मास्त्र आलिया के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि फिल्म के दौरान उन्हें प्यार हो गया और रिलीज होने से पहले ही उन्होंने रणबीर से शादी कर ली थी। इस वीडियो में आलिया और अयान के बीच कई मजेदार पल भी देखने को मिलते हैं। एक सीन में डायरेक्टर को सीन समझाते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य सीन में रणबीर और आलिया को कार में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। इसी तरह अभिनेत्री ने फिल्म से जुड़े बहुत से अनदेखे पल फैंस के साथ साझा किए हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि फिल्म के एक साल पूरे होने पर आयान ने दूसरे भाग से जुड़ा अपडेट भी दिया है। उन्होंने फिल्म की एक प्रारंभिक कलाकृति साझा की, जिसका नाम 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' है। इससे पहले अयान ने घोषणा की थी कि वह 'ब्रह्मास्त्र' के पार्ट दो और पार्ट तीन की शूटिंग एक साथ करने जा रहे हैं। उन्होंने खुद को शूटिंग के लिए एक समय सीमा भी दी है और अस्थायी रूप से भाग 2 और भाग 3 की रिलीज का समय दिसंबर 2026 और दिसंबर 2027 घोषित किया है। इसकी दूसरी किस्त में कथित तौर पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अभिनय करने वाले हैं।
Shobhita: 'मेड इन हेवन 2' के लिए ट्रोल हुईं शोभिता धुलिपाला ने तोड़ी चुप्पी, नेटिजन्स को दिया करारा जवाब