Alia bhatt: 'जी ले जरा' में काम करने को लेकर उत्साहित हैं आलिया, बोलीं- बॉलीवुड को नया कॉन्सेप्ट देगी यह फिल्म
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म 'जी ले जरा' के बारे में बात करते हुए कहा कि वह इस फिल्म में काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। फिल्मों में अलावा वह निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। उन्होंने हाल ही में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में अपना पांचवां पुरस्कार जीता था। अभिनेत्री के पास पाइपलाइन में कई फिल्में हैं, जिनमें से एक है 'जी ले जरा'। अब अभिनेत्री ने अपनी इस फिल्म के बारे में खुलकर बात की है।
हाल ही में दिए इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म 'जी ले जरा' के बारे में बात की। आलिया ने कहा कि वह इस बात से काफी उत्साहित हैं कि फिल्म नई बातचीत की शुरुआत कर रही है यानी कि इस फिल्म के जरिए दर्शकों का नया विषय परोसा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि चूंकि हमारी इंडस्ट्री में महिला की मित्रता पर आधारित ज्यादा फिल्में नहीं बनाई जाती हैं, लेकिन अब यह फिल्म एक नए दौर की शुरुआत करेगी, जहां तीन प्रमुख महिलाएं वास्तव में एक-दूसरे का साथ देंगी।
Priyanka Chopra: 'एक्ट्रेस की पेल्विक बोन दिखनी चाहिए', प्रियंका ने फिर खोला बंद दरवाजों के पीछे छिपा काला सच
दरअसल, फिल्म 'जी ले जरा' का निर्देशन फरहान अख्तर करने वाले हैं। उन्होंने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर अपडेट दिया था कि 'जी ले जरा' की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। फिल्म की निर्माता जोया अख्तर हैं। जोया की फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' दर्शकों को खास पसंद आई थी, जिसके बाद से दर्शकों को उनकी अगली रोड ट्रिप फिल्म का बेसर्बी से इंतजार है।
Alia Bhatt: आलिया के हाथ लगी एक बड़ी उपलब्धि, इस ब्रांड की पहली भारतीय ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर बनीं एक्ट्रेस
Shannon K: कान में दिखेगा शैनन के का जलवा, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शानू की बेटी का डेब्यू