पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   All about Anshula Kapoor wedding Venue date timing and arrangements

Anshula Kapoor Wedding: आज होगी रोहन ठक्कर और अंशुला कपूर की शादी, जानिए समय और तैयारियों के बारे में सबकुछ

Mon, 06 Jul 2026 12:30 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 06 Jul 2026 12:30 PM IST
सार

Anshula Kapoor Rohan Thakkar Marriage: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर आज 6 जुलाई को रोहन ठक्कर के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी। शादी से पहले जानिए कब-कहां और कितने समय होंगे फेरे।

विज्ञापन
All about Anshula Kapoor wedding Venue date timing and arrangements
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर - फोटो : इंस्टाग्राम-@anshulakapoor

विस्तार

इंफ्लुएंसर अंशुला कपूर अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से मुंबई में आज एक निजी समारोह में शादी करने जा रही हैं। जानें शादी की तारीख, जगह और समारोह की खास तैयारियों के बारे में सबकुछ।
विज्ञापन

 

अंशुला कपूर की शादी
इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार, मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर आज 6 जुलाई  को अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। यह शादी मुंबई में बेहद निजी तरीके से हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की खास तैयारियां

  • कब होगी शादी- आज 6 जुलाई को शादी होगी। पिछले साल जुलाई 2025 में दोनों की सगाई हुई थी
  • कहां होगी शादी- यह शादी मुंबई के मशहूर ताज लैंड्स एंड होटल में होगी
  • शादी का समय- परिवार ने शादी का सटीक समय मुहूर्त अभी नहीं बताया है
  • शादी के इंतजाम और थीम- शादी की सभी बाकी रस्में एक ही दिन में पूरी की जाएंगी
  • शादी के बाद एक शानदार कॉकटेल पार्टी होगी
  • शादी में आने वाले मेहमानों को आधुनिक भारतीय ड्रेस पहनने के लिए कहा गया है
विज्ञापन

रस्मों की शुरुआत
पिछले कुछ दिनों से मुंबई में शादी की रस्में चल रही हैं। अंशुला ने सोशल मीडिया पर अपनी 'माता की चौकी', 'मेहंदी' और 'चूड़ा' की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

कौन हैं रोहन ठक्कर?
रोहन ठक्कर निर्देशक और निर्माता करण जौहर की कंपनी का डिजिटल हिस्सा 'धर्माटिक एंटरटेनमेंट' में एक लेखक हैं। उन्होंने लॉस एंजिल्स से फिल्म और पटकथा लेखन की पढ़ाई की है।
 

दोनों की मुलाकात साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। जुलाई 2025 में रोहन ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में अंशुला को शादी के लिए प्रपोज किया था। दिलचस्प बात यह है कि रोहन ने ठीक उसी समय रात 1:15 बजे  प्रपोज किया था, जिस समय तीन साल पहले उनकी पहली बार बातचीत शुरू हुई थी।

यह भी पढ़ें: Aamir Gauri: आमिर की शादी से सामने आई और तस्वीरें, बाराती बने आशुतोष गोवारिकर; एली अवराम बनी गौरी की खास दोस्त
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed