पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: वीकएंड पर चमकी 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल', जानें 'बेबी डू डाई डू' का क्या हुआ हाल?

Mon, 06 Jul 2026 08:51 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 06 Jul 2026 08:51 AM IST
सार

Box Office Collection: वीकएंड पर 'अल्फा' को दर्शकों ने प्यार दिया है। हुमा कुरैशी की फिल्म ने कुछ खास नहीं किया है। अक्षय कुमार की फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में दोबारा कामयाब हुई है।

विज्ञापन
Alpha baby do die do and welcome to the jungle collection on weekend
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

वीकएंड पर आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की कमाई में बढ़ोतरी हुई है। इसने शुरू से ही अच्छा कलेक्शन किया है। वहीं हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' ने बॉक्स ऑफिस पर खराब शुरुआत की। वीकएंड पर भी इस फिल्म ने निराश किया है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में दोबारा उछाल आया है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों का कलेक्शन।

Alpha baby do die do and welcome to the jungle collection on weekend
अल्फा मूवी रिव्यू - फोटो : X
अल्फा
आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की अदाकारी से सजी फिल्म 'अल्फा' ने वीकएंड पर शानदार कमाई की है। रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 13.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन इसने 11.25 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन इसने 9 करोड़ रुपये से खाता खोला था। तीन दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 34 करोड़ रुपये हो चुका है।

पढ़ें 'अल्फा' का रिव्यू: Alpha Movie Review: ‘अल्फा’ पर दिखा ‘धुरंधर’ का असर, क्या यशराज ने की स्पाई वर्ल्ड में वापसी? पढ़ें रिव्यू
Alpha baby do die do and welcome to the jungle collection on weekend
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम
वेलकम टू द जंगल
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में दूसरे वीकएंड पर उछाल आया है। दूसरे रविवार को इसने 9.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। दूसरे शनिवार को इसने 7.35 करोड़ रुपये कमाए थे। शुक्रवार को इसने 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ने अब तक कुल 114.90 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alpha baby do die do and welcome to the jungle collection on weekend
फिल्म 'बेबी डू डाई डू' - फोटो : सोशल मीडिया
बेबी डू डाई डू
हुमा कुरैशी की अदाकारी वाली फिल्म 'बेबी डू डाई डू' की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। तीसरे दिन इसने 83 लाख रुपये कमाए हैं। दूसरे दिन इसने 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर इसने पहले दिन 53 लाख रुपये से खाता खोला था। इसका टोटल कलेक्शन 1.81 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपये है। माना जा रहा है कि बजट के हिसाब से इसकी कमाई काफी कमजोर है।
विज्ञापन
Alpha baby do die do and welcome to the jungle collection on weekend
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : x
कॉकटेल 2
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की अदाकारी वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। 17वें दिन इसने 1.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन 92.55 करोड़ रुपये हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed