अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, 'धुरंधर' का वीडियो किया साझा; लिखा- 'शेर ए बलोच...'
Ranveer Singh Birthday: 'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर के जन्मदिन पर बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने उन्हें खास बधाई दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का आज 41वां जन्मदिन है। इस खुशी के मौके पर फिल्म 'धुरंधर' के स्टार अर्जुन रामपाल ने रणवीर को जन्मदिन की खास शुभकामनाएं दी हैं। अर्जुन ने रणवीर के जन्मदिन पर फिल्म 'धुरंधर' का एक खास वीडियो भी साझा किया है।
अर्जुन ने साझा किया 'धुरंधर' का वीडियो
आज रणवीर सिंह के जन्मदिन पर बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने उन्हें जन्मदिन की खास बधाई देते हुए फिल्म 'धुरंधर' का एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की खास झलक देखकर फैंस भी बेहद खुश हैं।
अर्जुन ने दी जन्मदिन की बधाई
अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर खास वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'रणवीर सिंह को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आने वाला साल आपके लिए शानदार हो। यह साल पुरानी यादों, अच्छे प्रदर्शनों, सफलताओं, प्यार, हंसी और जश्न से भरा रहे।'
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' का कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर' ने दुनिया भर में लगभग 1,307 करोड़ का कुल कारोबार किया था। वहीं 'धुरंधर द रिवेंज' ने वर्ल्डवाइड 1,852 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है। इसमें भारत का नेट कलेक्शन लगभग 1,196 करोड़ और ओवरसीज से करीब 475 करोड़ की शानदार कमाई शामिल है। इन दोनों फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और फिल्म में रणवीर सिंह ने मख्य भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें: सिल्वेस्टर स्टेलोन के जन्मदिन पर एशा देओल ने दी शुभकामनाएं, साझा की तस्वीरें; लिखा- 'आपसे प्यार करती हूं...'