पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या 'अल्फा' को मिला वीकएंड का फायदा? 'बेबी डू डाई डू' ने किया निराश; जानें बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sun, 05 Jul 2026 08:01 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 05 Jul 2026 08:01 AM IST
सार

Box Office Collection: वीकएंड पर 'अल्फा' की कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 'बेबी डू डाई डू' का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा। जानिए शनिवार को सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। 
 

विज्ञापन
Alpha baby do die do and welcome to the Jungle Box Office Collection
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
बॉक्स ऑफिस पर 'अल्फा' ने अच्छी शुरुआत की है। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'बेबी डू डाई डू' का कलेक्शन शुरू से काफी निराशाजनक रहा है। वीकएंड पर अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने एक बार छलांग लगाई है। वहीं 'कॉकटेल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
Alpha baby do die do and welcome to the Jungle Box Office Collection
अल्फा मूवी रिव्यू - फोटो : X
अल्फा
आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की अदाकारी से सजी फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शिव रवैल के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। वीकएंड पर इस फिल्म की कमाई में मामूली उछाल आया है। दूसरे दिन इसने 11.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। पहले दिन इसने 9 करोड़ रुपये से खाता खोला था। दो दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 20.50 करोड़ रुपये हो चुका है।

पढ़ें 'अल्फा' का रिव्यू: Alpha Movie Review: ‘अल्फा’ पर दिखा ‘धुरंधर’ का असर, क्या यशराज ने की स्पाई वर्ल्ड में वापसी? पढ़ें रिव्यू
 
Alpha baby do die do and welcome to the Jungle Box Office Collection
फिल्म 'बेबी डू डाई डू' - फोटो : सोशल मीडिया
बेबी डू डाई डू
हुमा कुरैशी की अदाकारी वाली फिल्म 'बेबी डू डाई डू' की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे दिन इसने 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।  इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 53 लाख रुपये कमाए थे। पेड प्रीव्यू में इसने 11 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन 1.34 करोड़ रुपये हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से इसकी कमाई काफी कमजोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alpha baby do die do and welcome to the Jungle Box Office Collection
वेलकम टू द जंगल - फोटो : सोशल मीडिया
वेलकम टू द जंगल
'वेलकम टू द जंगल' की दूसरे शनिवार को कमाई बढ़ी है। इसने नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। शुक्रवार को इसने 4.50 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने अब तक कुल 105 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अहमद खान निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और अरशद वारसी जैसे कलाकार हैं।
विज्ञापन
Alpha baby do die do and welcome to the Jungle Box Office Collection
कॉकटेल 2 - फोटो : X
कॉकटेल 2
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की अदाकारी वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने सोलहवें दिन सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। दूसरे शुक्रवार को इसने 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 91.30 करोड़ रुपये हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed