पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alpha X Review Starring Alia Bhatt And Sharvari Movie Fans Reaction

Alpha X Review: आलिया भट्ट पर भारी पड़ी शरवरी; फैंस ने ‘अल्फा’ पर दी मिली-जुली प्रतिक्रिया; बोले- कहानी कमजोर

Fri, 03 Jul 2026 10:12 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 03 Jul 2026 10:12 AM IST
सार

Movie Alpha X Review: एक लंबे इंतजार के बाद आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। यह फिल्म दर्शकों को कैसी लगी? सोशल मीडिया पर फैंस ने ‘अल्फा’ को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Alpha X Review Starring Alia Bhatt And Sharvari Movie Fans Reaction
फिल्म 'अल्फा' की स्टार कास्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

आलिया भट्ट ने साल 2024 में फिल्म ‘जिगरा’ में एक्शन जॉनर में हाथ आजमाया था, जिसमें वह असफल साबित हुईं। एक बार फिर ‘अल्फा’ में आलिया ने वही कोशिश की है। इस स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी हैं। जानिए, आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘अल्फा’ फैंस, ऑडियंस को कैसी लगी। 

विज्ञापन

आलिया से ज्यादा शरवरी की तारीफ 
‘अल्फा’ को आलिया भट्ट की फिल्म बोलकर प्रमोट किया गया था, शरवरी को सपोर्टिंग रोल की तरह रिलीज से पहले दर्शक देख रहे थे। लेकिन फिल्म रिलीज के बाद आलिया पर शरवरी भारी पड़ गई हैं। कई यूजर्स आलिया से ज्यादा तारीफ शरवरी की कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि लोग शरवरी के लिए ‘अल्फा’ फिल्म देखेंगे। आलिया भट्ट में वो बात नहीं है।’ 

विज्ञापन

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘लोग शरवरी की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यहां तक कि आलिया भट्ट, बॉबी देओल और अनिल कपूर से भी ज्यादा।’

 


 

 

 

Alpha X Review Starring Alia Bhatt And Sharvari Movie Fans Reaction
फिल्म 'अल्फा' - फोटो : सोशल मीडिया
क्या ऋतिक रोशन का कैमियो आया काम
फिल्म 'अल्फा' में ऋतिक रोशन का कैमियो भी है। इसे लेकर एक फैंस ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'ऐसा लगता है कि बैकग्राउंड म्यूजिक तब बजता है जब कबीर फिल्म में शरवरी और आलिया भट्ट को बचाने के लिए एक खास कैमियो रोल में आते हैं। मुझे इसका थीम थोड़ी बोरिंग लगी। इसे और बेहतर और जबरदस्त बनाया जा सकता था।' कहने का मतलब है कि ऋतिक रोशन का कैमियो भी 'अल्फा' के काम नहीं आया। 
 


कहानी को लेकर निराश हुए फैंस
फिल्म 'अल्फा' के कुछ एक्शन सीन्स फैंस को पसंद आए लेकिन कहानी ने उन्हें निराश कर दिया है। एक एक्स (ट्विटर) यूजर ने लिखा, 'अल्फा' एक ऐसी फिल्म है, जिसमें कुछ दमदार सीन्स तो हैं लेकिन इसकी औसत कहानी इसे पीछे खींच लेती है।' यूजर ने आगे लिखा, 'कहानी शुरू से ही अंदाजा लगाने लायक है और इसमें बहुत कम ऐसे मोड़ हैं जो आपको सच में चौंका सकें।'  
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने 'अल्फा' की कहानी को घटिया ही बता दिया। वीएफएक्स भी इस यूजर को बकवास लगे। कुछ यूजर्स ने लिखा कि फिल्म में बिकनी सीन्स बेकार ही रख गए हैं। 
 
   

क्या है फिल्म की कहानी? 
शिव रावेल निर्देशित फिल्म ‘अल्फा’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें आलिया भट्ट और शरवरी ने किलर, स्पाई का रोल किया। दोनों को साथ मिलकर काम करना पड़ता है। आलिया भट्ट ने फिल्म में सीता का किरदार निभाया है, जो एक एजेंट है। सीता के पिता (बॉबी देओल) ने उसे एक बेरहम किलर बनने के लिए तैयार किया है। लेकिन आगे चलकर सीता ही अपने पिता के खिलाफ खड़ी हो जाती है। आखिर ऐसा क्यों होता है? यही फिल्म का सबसे बड़ा ट्विस्ट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed