पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amaal Mallik Reacts To Ketan Agarwal Death Says An Earlier Refusal Could Have Saved His Life

‘राक्षस हैं ये’, अमाल मलिक ने केतन अग्रवाल मौत मामले पर जताई नाराजगी; कहा- किसी महिला को मर्जी के खिलाफ मजबूर…

Mon, 29 Jun 2026 02:07 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 29 Jun 2026 02:07 PM IST
सार

Amaal Mallik: अमाल मलिक ने केतन अग्रवाल मौत मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Amaal Mallik Reacts To Ketan Agarwal Death Says An Earlier Refusal Could Have Saved His Life
अरमान मलिक, सिया गोयल और केतन अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत पर कड़ी प्रतिक्रिया दिया है। उनका कहना है कि अगर पहले ही मना कर दिया जाता, तो उनकी जान बच सकती थी। अमाल मलिक ने सवाल उठाया कि अगर शादी को लेकर कोई आपत्ति थी, तो सगाई से पहले ही इसे क्यों नहीं रोका गया।

विज्ञापन

ना कहने के लिए इतना काफी था…
अमाल मलिक ने इस पूरे मामले को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘उसे मारने के लिए उन्होंने जितनी मेहनत की, वह पागलपन है। ना कहने के लिए तो बस इतना ही काफी था 'मेरा दिल किसी और के पास है और मैं किसी और आदमी से प्यार करती हूं।'

विज्ञापन


अगर केतन ने इनकार को नहीं माना होता, तो मामला परिवार तक ले जाया जा सकता था। दुनिया में कहीं भी किसी पढ़ी-लिखी और कमाने वाली महिला को उसकी मर्जी के खिलाफ कुछ करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में कानून पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के लिए बेहतर हैं, लेकिन सिस्टम का गलत इस्तेमाल और हेर-फेर क्यों? इन दोनों की हिम्मत तो देखिए, उन्हें लगता है कि किसी का बच्चा छीनकर वे खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं। एक जिंदगी चली गई। परिवार बर्बाद हो गए। राक्षस हैं ये।

Amaal Mallik Reacts To Ketan Agarwal Death Says An Earlier Refusal Could Have Saved His Life
सिंगर अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@ amaal_mallik

पुरुषों की वजह से महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ी
अमाल ने डियर वूमेन हेडिंग के साथ एक और तस्वीर भी शेयर की। इसमें उन्होंने कहा कि पुरुषों की वजह से महिलाओं को पीढ़ियों से परेशानी झेलनी पड़ी है। उन्होंने लिखा, ‘मुझे अफसोस है और पुरुषों के प्रति आप सभी के मन में जो गुस्सा है, मैं उसका समर्थन करता हूं।

गुस्सा उन पुरुषों पर निकाला जाना चाहिए जो महिलाओं पर ज़ुल्म करते हैं। हर चीज को 'टॉक्सिक' करार देना और जिम्मेदारी न लेना ही वह वजह है जिससे हम असली संकेतों को नहीं देख पाते। यह आदमी इसके लायक नहीं था, उसकी मुस्कान और उसकी आंखों को देखो और केतन अग्रवाल बहुत ही साफ-दिल और प्यारे इंसान लग रहे थे।’

Amaal Mallik Reacts To Ketan Agarwal Death Says An Earlier Refusal Could Have Saved His Life
केतन अग्रवाल मौत मामला - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस कर रही मामले की जांच
अमाल की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पुलिस लोहगढ़ किले में अग्रवाल की मौत की जांच कर रही है। अब इस मामले को संदिग्ध हत्या के तौर पर देखा जा रहा है। जांचकर्ताओं का आरोप है कि अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी ने हत्या की साजिश रची थी, कुछ दिन पहले इसकी रिहर्सल की थी और इसे अंजाम देने के तरीकों के बारे में ऑनलाइन सर्च भी किया था।

पुलिस का आरोप है कि सिया और चेतन रिलेशनशिप में थे, लेकिन उसने अग्रवाल के साथ अपनी सगाई नहीं तोड़ी। पूछताछ के दौरान, चेतन ने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को बताया कि सिया घर से भागना नहीं चाहती थी क्योंकि उसे डर था कि इससे उसके परिवार की बदनामी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed