'आवारापन 2' के टीजर पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं, लिखा- 'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ इमरान हाशमी एक तरफ...'
Awarapan 2 Teaser X Reactions: 'आवारापन 2' का टीजर रिलीज होने के बाद प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। सोशल मीडिया पर प्रशंसक शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की वापसी की सराहना कर रहे हैं। साथ ही टीजर को लेकर अपनी राय पेश कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्स पर यूजर्स के कमेंट्स
Awarapan 2 will once again put Bhatt Films in limelight 🧐
Disha Patani look from Awarapan 2 😍❤️#Dishapatani #Awarapan2 #DishaPataniHot #Awarapan2Teaser #EmraanHashmi pic.twitter.com/JmXFdOyQdF Bhout badi hit hojygi awarapan 2 if it clicked Awarapan 2 aa ri hai... so it's time to listen to Awarapan 1 songs on repeat.. GOAT Album #Awarapan2 Awarapan 2 Teaser Is Outstanding Emran Hashmi Is Back With Bang At Shivam .
Akkha Bollywood ek taraf...
एक्स (X) पर कई यूजर्स फिल्म के टीजर को लेकर अपनी राय पेश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ', दूसरे यूजर ने लिखा, 'आवारपन 2 का टीजर शानदार है। इमरान हाशमी शिवम में धमाकेदार वापसी कर रहे हैं।', एक और प्रशंसक ने लिखा, 'टीजर भव्य लग रहा है और वीएफएक्स भी कमाल के हैं।' वहीं कई यूजर्स सोशल मीडिया पर इस फिल्म से दिशा पाटनी के लुक को पसंद कर रहे हैं।
With #Awarapan2 success, Bhatt Films will make many more old Emraan Hashmi movie second part 💥💥
Get Ready for the blast 👌👌#EmraanHashmi 2.0 loading pic.twitter.com/f2VeTIO7AP
इरमान को शिवम के किरदार में देखकर खश हैं प्रशंसक
एक प्रशंसक ने लिखा, 'आवारापन 2 आ री है... तो अब समय आ गया है आवारापन 1 गाने दोबारा सुनने का..', एक और प्रशंसक ने लिखा, '19 साल बाद, शिवम वापस आ गया है', एक और प्रशंसक ने लिखा, 'बहुत बड़ी हिट होगी आवारापन 2'
Teaser Looking Grand And VFX Is Also amazing #Awarapan2Teaser #EmaranHashmi pic.twitter.com/CfS0fMjH0o
Aur Emraan Hashmi ek taraf 🔥
Just too good @BilalS158 bhai#Awarapan2 pic.twitter.com/KCXNNN2qiy
यूट्यूब पर यूजर्स के कमेंट्स
यूट्यूब पर भी कई यूजर्स ने फिल्म के टीजर पर अपनी राय पेश की है। एक यूजर ने लिखा, 'वो जमाना याद आ गया फिर से...' दूसरे यूजर ने लिखा, 'रोंगटे खड़े हो गए', एक और यूजर ने लिखा, 'इमरान का जन्म ही शिवम पंडित की भूमिका निभाने के लिए हुआ है।', एक यूजर ने लिखा, 'जैसा सोचा था उससे भी बेहतर टीजर है द ओजी इज बैक'
एक यूजर ने लिखा, 'इमरान हाशमी असली लीजेंड हैं, पूरा बॉलीवुड एक तरफ इमरान हाशमी एक तरफ', एक और यूजर ने लिखा, 'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ', एक और यूजर ने लिखा, 'सारी फिल्म एक तरफ और इसकी म्यूजिक एल्बम एक तरफ, इमरान हाशमी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन।' तो वहीं कई प्रशंसकों ने लिखा कि 'आवारापन 1' को एक बार दोबारा रिलीज करना चाहिए।
कब रिलीज होगी 'आवारापन 2'
'आवारापन 2' साल 2007 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है। इस फिल्म में इमरान हाशमी शिवम पंडित के रूप में वापसी कर रहे हैं। इमरान के अलावा फिल्म में दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं। इमरान और दिशा के अलावा फिल्म में शबाना आजमी भी नजर आएंगी। इसका निर्देशन नितिन कक्कर ने किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Awarapan 2: 'आवारापन 2' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, एक्शन अवतार में नजर आए इमरान हाशमी