सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amid Dhurandhar 2 Success Sara Arjun Mobbed After IPL Match At Wankhede Stadium Father Raj Arjun Protects Her

मैच देखने पहुंचीं सारा अर्जुन हुईं भीड़ का शिकार, ‘धुरंधर’ बन पिता ने ऐसे की रक्षा; वीडियो हुआ वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 30 Mar 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Sara Arjun Mobbed: मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच आईपीएल मैच देखने पहुंचीं सारा अर्जुन ने काफी सुर्खियां बटोरीं। लेकिन मैच के बाद सारा के साथ कुछ ऐसा हुआ, जहां उनके पिता को मदद के लिए आगे आना पड़ा। देखिए वायरल वीडियो…

Amid Dhurandhar 2 Success Sara Arjun Mobbed After IPL Match At Wankhede Stadium Father Raj Arjun Protects Her
सारा अर्जुन और पिता राज अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

‘धुरंधर’ की यलीना यानी सारा अर्जुन उस वक्त मुश्किल में फंस गईं, जब वो मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच का मैच देखने वानखेड़े पहुंचीं। इस दौरान हमजा तो नहीं, लेकिन उनके पिता एक्टर राज अर्जुन उनकी मदद को आगे आए। दरअसल, मैच के बाद स्टेडियम से बाहर निकलते वक्त सारा भीड़ में फंस गईं, इस दौरान उनके साथ चल रहे पिता राज अर्जुन बेटी को भीड़ से बचाते नजर आए। पिता-पुत्री का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

Trending Videos

भीड़ से घिरी सारा को पिता अर्जुन ने बचाया
रविवार को खेले गए आईपीएल के इस मुकाबले में सारा अर्जुन को मुंबई इंडियंस का समर्थन करते देखा गया। मुंबई इंडियंस की टीशर्ट पहनकर पहुंचीं सारा ने टीम को काफी चीयर किया। उनके कई वीडियो-फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन मैच खत्म होने के बाद वानखेड़े स्टेडियम से निकलते वक्त सारा भीड़ में फंस गईं। स्टेडियम से बाहर निकलते समय प्रशंसकों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी लेने लगे, जिससे वो थोड़ा सा घबरा गईं।

इसी बीच उनके पिता राज अर्जुन बीच में आए और अपनी बेटी को बचाते हुए उन्हें कार तक ले गए। स्टेडियम के बाहर मची अफरा-तफरी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं यूजर्स राज अर्जुन के इस प्रोटेक्टिव नेचर की तारीफ कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)


 

Amid Dhurandhar 2 Success Sara Arjun Mobbed After IPL Match At Wankhede Stadium Father Raj Arjun Protects Her
माता-पिता के साथ सारा अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

माता-पिता के साथ मैच देखने पहुंची थीं सारा
सारा अर्जुन अपने रविवार को इंजॉय करने के लिए एमआई और केकेआर का मैच देखने पहुंची थीं। सारा अपने माता-पिता के साथ मैच का लुत्फ उठाने गई थीं। मैच में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की, इसके बाद वानखेड़े में मुंबई के फैंस और भी खुश हो गए।

सारा भी इस दौरान अपनी पसंदीदा टीम को चीयर करती दिखीं। लेकिन मैच के बाद ‘धुरंधर 2’ की सफलता से उत्साहित फैंस में सारा के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इसी के चलते एक्ट्रेस भीड़ में घिर गई थीं। हालांकि, पिता समय पर बेटी को बचाते हुए कार तक ले गए।

Amid Dhurandhar 2 Success Sara Arjun Mobbed After IPL Match At Wankhede Stadium Father Raj Arjun Protects Her
सारा अर्जुन, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर’ से लाइमलाइट में आईं सारा
सारा अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड एक्टर के तौर पर की थी। लेकिन ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में वो यलीना के किरदार में रणवीर सिंह के साथ फीमेल लीड के तौर पर नजर आईं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। इस सफलता से सारा अर्जुन भी लाइमलाइट में आ गईं। हालांकि, दूसरे पार्ट में उनका किरदार काफी सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed