फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan brother in law Aayush Sharma share wishes son Ahil 10th birthday

आयुष शर्मा ने बेटे आहिल के जन्मदिन पर शेयर की प्यारी पोस्ट, मामा अरबाज खान ने लुटाया प्यार

Mon, 30 Mar 2026 04:31 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 30 Mar 2026 04:31 PM IST
सार

Arpita Khan Son Ahil Birthday: आज 30 मार्च को आयुष शर्मा के बेटे आहिल का 10वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर आयुष ने बेटे के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है।
 

विज्ञापन
Salman Khan brother in law Aayush Sharma share wishes son Ahil 10th birthday
आयुष शर्मा और आहिल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सलमान खान की बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा के बेटे आहिल का आज 10वां जन्मदिन है। आहिल के जन्मदिन की खुशी में पिता आयुष शर्मा ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही आयुष ने अपने दिल की बातों को भी इन तस्वीरों के साथ शेयर किया है।

विज्ञापन

बेटे के जन्मदिन पर आयुष का पोस्ट
आयुष शर्मा ने अपने बेटे आहिल के 10वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ आयुष ने बेटे को बधाई देते हुए लिखा, 'आहिल, मुझे आज भी वो दिन याद है जब तुम मेरी जिंदगी में आए थे। सच कहूं तो, उस समय मैं तैयार नहीं था। 


आयुष शर्मा ने आगे लिखा, 'मैं इतना बड़ा भी नहीं था, इतना समझदार भी नहीं था, और न ही वैसा पिता बन पाया था जैसा मुझे होना चाहिए था। लेकिन तुम्हें किसी परफेक्ट पिता की जरूरत नहीं थी। तुम्हें तो बस मैं चाहिए था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष ने आगे लिखा, 'तुम्हें बड़ा करने की कोशिश में, तुमने चुपचाप मुझे भी बड़ा कर दिया। तुम्हें अपनी गोद में छोटे बच्चे के रूप में लेने से लेकर आज 10 साल के खूबसूरत बच्चे को देखने तक, हर पल ने मुझे बदला है। जो शुरुआत में सिर्फ एक जिम्मेदारी थी, वो धीरे-धीरे मेरी जिंदगी की सबसे प्यारी दोस्ती बन गई।'

विज्ञापन

आयुष शर्मा ने आगे लिखा, 'हमने साथ-साथ बहुत कुछ देखा और सीखा। हमने घूमने की यात्राएं कीं, नये-नये शहर और देश देखे, नई चीजें आजमाईं और बहुत सारी यादें बनाईं। कहीं न कहीं, तुम सिर्फ मेरे बेटे नहीं, बल्कि मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी बन गए हो। तुमने मुझे मेरी सबसे ताकतवर और सबसे कमजोर दोनों हालत में देखा है और हर बार उतना ही प्यार किया है।'

 

आयुष शर्मा ने आगे लिखा, 'आज तुम्हारे 10वें जन्मदिन पर मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि तुम मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी चीज हो। न सिर्फ इसलिए कि मैंने तुम्हें पाला, बल्कि इसलिए कि तुमने मुझे वो इंसान बनाया है जो मैं आज हूं। हमारे बीच पिता-पुत्र का रिश्ता ही नहीं, बल्कि दो अच्छे दोस्तों का रिश्ता भी है, जो जीवन भर साथ चलेंगे।'

आयुष ने आगे लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे बेटे। आहिल के मामा अरबाज खान ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो'। आहिल के जन्मदिन पर कई लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाए दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed