सोशल मीडिया: पत्नी और बच्चों संग सामने आई अमिताभ बच्चन की पुरानी तस्वीर, फैंस ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स
- परिवार संग अमिताभ बच्चन की पुरानी तस्वीर हुई वायरल
- सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
- अभिषेक बच्चन और श्वेता के बचपन की तस्वीर आई सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया आज की आम जिंदगी का एक बहुमूल्य हिस्सा बन चुका है। आजकल लोग सबसे पहले अपना सोशल मीडिया अकाउंट चेक करते हैं। इसके कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान है। बॉलीवुड के सितारे भी सोशल मीडिया आने के बाद से अपने प्रशंसकों से ज्यादा से ज्यादा जुड़ सकते हैं और उन्हें प्रेरित कर सकते हैं। लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं कि जैसे ही उनकी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर आती है वो तुरंत ही वायरल हो जाती है और उन्हीं सितारों में से एक हैं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन।
परिवार संग अमिताभ बच्चन की तस्वीर हुई वायरल
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर बहुत ही सक्रिय हैं, जब भी वो कुछ लिखते हैं या फिर तस्वीर पोस्ट करते हैं तो वो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। इस वक्त अमिताभ बच्चन की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन हैं। जया बच्चन भी अमिताभ बच्चन के साथ हैं। इस तस्वीर को फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया और बताया कि ये उन दिनों की तस्वीर है जब वो श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन को स्कूल की बस से गुजरते हुए देखते थे।
View this post on Instagram
तस्वीर पर आए मजेदार कमेंट
जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई तुरंत ही ये वायरल हो गई और इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुझे इस तस्वीर में तीन अभिषेक दिख रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, 'इनमें से अभिषेक कौन है’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगा श्वेता बच्चन के कंधे पर नारियल है लेकिन ध्यान से देखा तो वो अमिताभ बच्चन का हाथ है।' अमिताभ बच्चन और उनके परिवार की इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्में
अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्मों की बात की जाए तो वो जल्द ही इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘चेहरे’ मे नजर आएंगे । इसके अलावा अमिताभ बच्चन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में महत्वपुर्ण किरदार मे दिखेंगे । इसके अलावा भी साल 2021 में उनके पास कई बड़ी फिल्में हैं। इस लिस्ट मे उनकी फिल्म झुंड और गुडबॉय भी शामिल है । उनका कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन भी जल्द ही लोगों के बीच आएगा।