फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Akshay Kumar reached ISPL League Finale to support team video viral

Amitabh Bachchan: आईएसपीएल लीग में पहुंचे अमिताभ बच्चन-अक्षय कुमार, फैंस से की मुलाकात, वीडियो वायरल

Sun, 16 Feb 2025 01:51 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 16 Feb 2025 01:51 PM IST
सार

ठाणे में दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में आईएसपीएल लीग के फिनाले में अमिताभ बच्चन अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने फैंस से भी मुलाकात की, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Akshay Kumar reached ISPL League Finale to support team video viral
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आईएसपीएल लीग यानी इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के फिनाले में अपनी टीम माझी मुंबई को सपोर्ट करने पहुंचे। मैच के बाद ग्राउंड पर उन्होंने अपने फैंस से मुलाकात की। साथ ही छोटे बच्चों को आशीर्वाद भी दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मुंबई में हुआ ये मैच
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग का मैच ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में हुआ। अमिताभ इस क्रिकेट इवेंट में माझी मुंबई टीम को सपोर्ट करने के लिए शामिल हुए थे। अमिताभ ने इवेंट में व्हाइट कलर की हुडी पहनी थी, जिस पर माझी मुंबई का लोगो बना हुआ था। इसी क्रिकेट ग्राउंड पर अक्षय कुमार भी अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के साथ नजर आए अक्षय कुमार
अक्षय कुमार भी इस लीग में अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे। अक्षय कुमार के साथ उनकी बेटी नितारा भी नजर आईं। फैंस नितारा को ट्विंकल खन्ना की कार्बन कॉपी कह रहे हैं। बता दें अक्षय कुमार श्रीनगर के वीर क्रिकेट टीम के मालिक हैं।

Daaku Maharaaj: अब घर बैठे देखें नंदमुरी बालकृष्ण की डाकू महाराज, जानें कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन

वायरल हो रहे वीडियो
सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में अमिताभ बच्चन वीआईपी स्टैंड पर सचिन तेंदुलकर से बात करते नजर आए। वहीं, अक्षय कुमार ने ग्राउंड पर अमिताभ बच्चन के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया।

Sonakshi Sinha-Huma Qureshi: हुमा से क्यों तंग आईं सोनाक्षी सिन्हा? सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार

इन फिल्मों में नजर आएंगे बिग बी
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे 'आंख मिचौली 2', 'ब्रह्मास्त्र 2', 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2', 'सेक्शन 84', 'तेरा यार हूं मैं', 'आंखें 2' में नजर आने वाले हैं। बिग बी को आखिरी बार बड़े पर्दे पर आई कल्कि एडी 2898 में देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed