फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan reached ayodhya in shree ram pranpratishtha with son Abhishek bachchan see here photo

Ayodhya: बेटे अभिषेक के साथ श्रीराम नगरी पहुंचे अमिताभ बच्चन, अयोध्यावासियों ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

Mon, 22 Jan 2024 10:49 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Mon, 22 Jan 2024 10:49 AM IST
सार

अयोध्या में ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक के साथ अयोध्या नगरी पहुंच गए हैं। अयोध्या में बिग-बी का स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan reached ayodhya in shree ram pranpratishtha with son Abhishek bachchan see here photo
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : social media

विस्तार

अयोध्या में लंबे समय से राम मंदिर के उद्घाटन का इंतजार आज आखिरकार खत्म होने रहा है। इस भव्य समारोह में भाग लेने के लिए आम लोग ही नहीं फिल्मी हस्तियां भी उत्साहित हैं। श्री राम प्राण प्रतिष्ठा में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज हस्तियों का अयोध्या में पहुंचना शुरू हो गया है। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक के साथ अयोध्या नगरी पहुंच गए हैं। अयोध्या में बिग-बी का स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: लता मंगेशकर की आवाज में 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' सुनकर मंत्रमुग्ध हुए लोग, एआई ने बनाया गाना


अरुण गोविल से की मुलाकात 
अमिताभ बच्चन कड़ी सुरक्षा के साथ अयोध्या पहुंचे हैं। इस दौरान अमिताभ बच्चन सफेद कुर्ता पायजामा और साथ में बेज रंग की नेहरू जैकेट के साथ एक ग्रे शॉल ओढ़े नजर आए। दिग्गज स्टार ने अपने लुक को सफेद स्पोर्ट्स शूज के साथ पूरा किया। वहीं, उनके बेटे अभिषेक को पैंट के ऊपर भूरे रंग की हुडी पहने देखा जा सकता है। वीडियो में अमिताभ बच्चन, अरुण गोविल के साथ नजर आ रहे हैं।  

ये सितारे होंगे शामिल 
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के आलावा इस शुभ अवसर पर तमाम बॉलीवुड हस्तियां भी अयोध्या पहुंच चुकी हैं। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए आज माधुरी दीक्षित, राम चरण, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, आलिया भट्ट जैसे कई सितारे अयोध्या पहुंच रहे हैं। वहीं, कंगना रणौत और अरुण गोविल समेत कई हस्तियां पहले से ही अयोध्या में मौजूद हैं। अनुपम खेर भी इस समय राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या में हैं। 

प्राण प्रतिष्ठा विधि समय 
अयोध्या में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी। कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर नगरी अयोध्या में आज प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संतों और कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में होगा।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए उत्साहित फिल्मी हस्तियां, टाइगर-अक्षय समेत इन सितारों ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed