फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Reaction on Abhishek Bachchan Filmfare Ott Awards Says My pride You Have Proved Your Point

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन की सफलता पर खुशी से झूमे बिग बी, पोस्ट शेयर कर बेटे को दी शाबाशी

Thu, 22 Dec 2022 02:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 22 Dec 2022 02:53 PM IST
सार

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके अभिषेक को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने बेटे को ट्रोल करने वालों को भी करारा जवाब दे दिया है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Reaction on Abhishek Bachchan Filmfare Ott Awards Says My pride You Have Proved Your Point
अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता और अमिताभ बच्चन के लाडले बेटे अभिषेक बच्चन के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। हाल ही में फिल्म फेयर ओटीटी अवॉर्ड्स का एलान किया गया। इसमें अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। वहीं अभिषेक बच्चन के खाते में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड आया है। बेटे की इस सफलता पर अमिताभ बच्चन की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिेए अपनी खुशी का इजहार किया है और साथ ही बेटे की पीठ भी थपथपाई है।

विज्ञापन


बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके अभिषेक को बधाई दी है। बिग बी ने एक ट्वीट शेयर कर लिखा, 'सबसे डिजर्विंग अवॉर्ड... शाबाश भैयू... आप बेस्ट थे और हमेशा रहेंगे। आपने ईमानदारी से खुद को साबित किया है। आगे भी इसे जारी रखना। आपका मजाक उड़ाया जा सकता है, लेकिन आपको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा बिग बी ने एक और ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा, 'मेरे गौरव, मेरी खुशी...आपने अपना पॉइंट साबित कर दिया है। आपका खूब मजाक बनाया गया, लेकिन आपने धैर्य और संयम से सबका दिल जीता। आप सबसे अच्छे हैं और हमेशा रहेंगे।' अपने इन ट्वीट्स के जरिए बिग बी ने न सिर्फ अभिषेक बच्चन की तारीफ की है, बल्कि साथ ही उन्होंने उन लोगों को भी करारा जवाब दे दिया है, जो अभिषेक बच्चन को ट्रोल करते हैं। 


95th Academy Awards: ऑस्कर में 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' का डंका! दक्षिण भारतीय जोड़े पर आधारित है फिल्म

बता दें कि 'दसवीं' इसी साल 7 अप्रैल को नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। 'दसवीं' की कहानी एक काल्पनिक प्रदेश के पूर्व सीएम से प्रेरित है, जो घोटाले के आरोप में जेल जाता है और वहीं से दसवीं पास करने की जिद ठान लेता है। उसकी प्रेरणा कड़क जेलर बनती है। जेलर का किरदार यामी गौतम ने निभाया है। 
Lakadbaggha Vs Kutte:  बॉक्स ऑफिस पर लकड़बग्घा की होगी कुत्ते से जंग, कोलकाता प्रीमियर के बाद रिलीज डेट का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed